वजन कम और हड्डियाँ मजबूत करे अखरोट, जानिए और फायदे

अखरोट को मेवों का राजा कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह सिर्फ दिखने में दिमाग जैसा ही नहीं है, बल्कि दिमाग के लिए यह बहुत फायेदमंद होता है। अखरोट में वीर्य तथा शुक्राणु को ताकत देने वाले तत्व होते है। इसके अलावा ह्रदय के लिए , हड्डियों के लिए तथा लीवर के लिए भी यह उतना ही लाभदायक है। आइये जानते हैं अखरोट के ओर फायदों के बारे में।

# अखरोट के सेवन से शरीर का वजन घटाने में सहायता मिलती है। जो लड़कियां या लड़के अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हे नियमित रूप से अखरोट का सेवन करना चाहिए।

# अखरोट मे कई शक्तिशाली Neuro protective कॉंपाउंड्स जैसे विटामिन E, Melatonin, Omega-3 Fatty Acids, Folate, Antioxidants आदि पाए जाते हैं जो हमारे दिमाग को सुरक्षा प्रदान कर उसे लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखते है।

# अखरोट हृदय को भी तंदुस्र्स्त एवं निरोग रखने में लाभदायक है। यह हृदय के कृत्य को संचालित व नियमित करता है और उसमें सुधार भी लाता है। यह स्वस्थ रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है और दिल से संबंधित रोगों को दूर रखता है। यह मधुमेह को भी नियनतरण में रखने का एक प्रबल उपाय है।

# अखरोट नियमित रूप से खाने से कैंसर होने की सम्भावना काफी हद तक काम हो जाती है। खासकर ब्रैस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर में काफी असरदार हैं।

# यदि आप दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं और आपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आज से ही कुछ अखरोट रोज खाना शुरू कर दीजिए।

# अखरोट हड्डियों को स्वस्थ और मज़बूत रखने का एक उत्तम तरीका है। अखरोट खाने से हड्डियाँ खनिजों का अवशोषण अच्छे से कर पाती है और मूत्र के माध्यम से कैल्शियम की बर्बादी भी कम होती है। यह हड्डियों में सूजन व प्रज्वलन को भी कम करता है और हड्डियों से संबंधित बीमारियों को बहुत हद तक कम कर देता है।