यूरिन इन्फेक्शन को दूर करने में सहायक होता है लौकी का जूस, जाने और फायदें

जिस प्रकार लौकी खाने से हमारे सेहत को काफी फायदे होते हैं उसकी तरह लौकी जूस पीने से भी कई स्वास्थय लाभ होते हैं। क्यूंकि औषधीय गुण से भरपूर लौकी में फास्फोरस, विटामिन, आयरन, पोटेशियम, सोडियम जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को एनीमिया, डॉयबिटीज़, दिल की समस्या से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते है तो इस चाय और कॉफी के छोड़कर लौकी का जूस का सेवन करें। यह आपके सेहत को के लिए काफी फायदेमंद है। आज हम और आप लौकी के जूस से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में जानते हैं।

* लौकी के जूस पीने से आपका वजन कम होता है। इसके सेवन से भूख नहीं लगती है। इसके लिए रोजाना शुबह खली पेट एक गिलास लौकी जूस पियें और कुछ ही दिनों में वजन में कटौती पाएं।

* यदि आपको दिल से संबंधित कोई भी बीमारी हो तो लौकी का रस जरूर पिएं। सुबह सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में लौकी के एक कप रस के नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

* अगर सुबह उठकर आप खाली पेट एक ग्लास लौकी का जूस पीते है तो आपके शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है। इस जूस में 98% पानी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते है इसे पीने से आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है।

* लौकी में फाइबर के साथ पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर की गर्मी को शांत कर कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते है गर्मीं के दिनों में इसका सेवन करने से लू ,डायरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। यह शरीर को शीतलता प्रदान करता है और पानी की कमी को दूर कर त्वचा को नमी प्रदान करता है।

* पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए लौकी जूस काफी फायदेमंद होता है। इसमें घुलनशील फैबिएर पाए जाते हैं जो हमारे भोजन को आसानी से पचा देते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज, और मल त्याग की समस्या दूर होती है।

* शरीर में सोडियम की अधिकता होने से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या बढ़ जाती है जिससे मूत्र त्याग करते समय काफी जलन होने लगती है। यूरिन इन्फेक्शन की परेशानियों को दूर करने में लौकी का रस काफी फायदेमंद साबित होता है।