लॉकडाउन में अपनी टहलने की आदत को ना करें बंद, इन 5 बिमारियों का खतरा होता हैं कम

लॉकडाउन की वजह से हमारी जिंदगी में कई बड़े बदलाव हुए हैं और कई काम रूक से गए हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की आदतों में भ बदलाव आया हैं। खासतौर से टहलने की आदत में। जो लोग सुबह-शाम टहलने के लिए गर्दन या बाहर जाते थे वे अब घर में भी नहीं टहलते हैं जो कि गलत बादत हैं। आप चाहे तो घर की छत पर या अंदर हॉल में ही टहल सकते हैं। हर दिन पैदल चलने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और ऐसा करना हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। तो आइये जानतें हैं टहलना कैसे हमारी सेहत को बनाए रख सकता हैं।

ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम

सुबह मॉर्निंग वॉक करने से हमें ताजी हवा मिलती है और हमारा मूड फ्रेश होता है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक सुबह टहलना हमें ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति से भी बचाता है। पूरे हफ्ते में दो से ढाई घंटे पैदल चलने से भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सुबह थोड़ा सवेरे जगने की आदत भी हमारी जीवनशैली निखारती है। लॉकडाउन के दौरान आप अपने घर की छत पर या आंगन में टहल सकते हैं।

डिप्रेशन से बचाए

भागदौड़ भरी जीवनशैली में पढ़ाई, करियर और काम के बोझ के बीच तनाव होना आम बात है। दोस्तों या रिश्तेदारों से थोड़ी कहासुनी हो जाए तो तनाव हो जाता है। तनाव ज्यादा हो तो आदमी डिप्रेशन में जा सकता है। रोज टहलने की आदत हमें इस स्थिति से भी बचाती है। पैदल चलने से हमारे शरीर की कोशिकाओं की एक्सरसाइज हो जाती है और हमारे मस्तिष्क की सक्रियता भी बढ़ती है। ऐसा करना आपको डिप्रेशन से बचाव में मदद करता है।

डायबिटीज से बचेंगे

देश में करोड़ों लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। इसी डायबिटीज के कारण जिंदगी बेस्वाद हो जाती है। इससे बचने के लिए खानपान पर नियंत्रण रहना तो जरूरी है ही, रोजाना पैदल चलना भी आपको इस बीमारी से बचाता है। पैदल चलने से शरीर के खून में मौजूद अतिरिक्त शुगर बर्न होता है। जिन्हें पहले से ही डायबिटीज हो, उनके लिए भी पैदल चलना फायदेमंद होता है। ऐसा नियमित करना उन्हें डायबिटीज से होने वाले अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से बचाता हैं।

हृदय रोगों से बचाव

अनियमित खानपान और खराब जीवनशैली के बीच बड़ी संख्या में लोग हृदय रोग के शिकार हो रहे हैं। हृदय रोगियों को भी डॉक्टर सुबह टहलने की सलाह देते हैं। हालांकि पहले से ही सुबह टहलने की आदत बना ली जाए तो यह हमें हृदय रोगों से मुफीद रखेगा। दरअसल, पैदल चलने से हमारे शरीर में रक्तसंचार ठीक रहता है। रक्तसंचार ठीक रहे तो हमारा हृदय भी स्वस्थ रहता है।