स्पर्म क्वालिटी सुधारने के साथ ही पुरुषों को कई फायदे पहुंचाती हैं मूंगफली, जानें इनके बारे में

मूंगफली को गरीबों की बादाम कहा जाता हैं जो कि प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होता हैं। आप सभी ने मूंगफली का सेवन किया होगा और महसूस किया होगा कि एक बार इसे खाना शुरू करते हैं तो खुद को इसे खाने से रोक पाना मुश्किल हो जाता हैं। मूंगफली में विटामिन, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन बी6, विटामिन बी9 और पेंटोथेनिक एसिड भी पाए जाते है। इन्हीं के चलते मूंगफली का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, खासतौर से पुरुषों के लिए। आज इस कड़ी में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह मूंगफली पुरुषों को फायदा पहुंचाती हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन या नपुसंकता की समस्या दूर करने के लिए आपको मूंंगफली का सेवन करना चाहिए। मूंगफली को आप भूनकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप मूंगफली का सेवन गुड़ के साथ कर सकते हैं।

वजन कम करने फायदेमंद

आज के समय में हर किसी के लिए मोटा होना एक बड़ी समस्या बन गया है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय ढूंढते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मूंगफली का सेवन करने से वनज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए।

एनर्जी बढ़ती है

पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाने के लिए मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूंगफली में नियासिन पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। शहद के साथ आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। भुनी मूंगफली को दूध के साथ ले सकते हैं।

स्पर्म क्वॉलिटी सुधरती है

मूंगफली में रेसवेरेट्रॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसका सेवन करने से स्पर्म क्वॉलिटी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। मूंगफली का सेवन विटामिन्स, मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। आप मूंगफली के पाउडर को दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

यौन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं

पुरुषों में यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मूंंगफली का सेवन फायदेमंद होता है। आप रोजाना नाश्ते में मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। मूंगफली में विटामिन बी, रिबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 आदि गुण पाए जाते हैं। प्रजनन शक्ति बेहतर बनाने के लिए मूंगफली का सेवन रोजाना कर सकते हैं।

दिल के लिए है फायदेमंद

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड नाम का तत्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और साथ ही शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे हृदय रोगों का भी खतरा कम होता है। डॉक्टर्स का कहना है कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली खाना आपको कई तरह के रोग से छुटकारा दिलाता है।

मसल्स बनती हैं

मूंगफली का सेवन करने से प्रोटीन का स्तर बढ़ता है। शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन एक जरूरी पोषक तत्व है। जिन पुरुषों को मसल्स बनानी हैं उन्हें प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसमें मूंगफली भी शामिल है। मसल्स ग्रोथ बढ़ाने के लिए आपको मूंगफली से बनने वाले पीनट बटर का सेवन करना चाहिए। आप होममेड पीनट बटर का ही सेवन करें।

त्वचा और बाल रहते है स्वस्थ

मूंगफली में बीटा कैरोटीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें।