सर्दी के मौसम में भी गजब के फायदे दिलाता हैं दही का सेवन, यहां जानें इनके बारे में

गर्मियों के दिनों में तो लोग खूब दही का सेवन करते हैं, लेकिन जब बात सर्दियों में दही के सेवन की आती है तो लोग झिझकने लगते हैं। दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए कई लोगों का मानना है कि सर्दियों में दही का सेवन करने से शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती है। लेकिन आपको यह जानने की जरूरत हैं कि सर्दियों के मौसम में दही का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दही कार्ब्स में कम होने के साथ उच्च मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, खनिजों और प्रोबायोटिक का स्रोत मानी जाती है। यह विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन का भंडार है जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दियों में दही खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

इम्यून पॉवर होता है मजबूत

सर्दियों के मौसम में इम्यून पॉवर कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन सर्दियों में अगर आप दही का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यून पॉवर को मजबूत बनाता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

दिल को रखें फिट

दिल को मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना चाहिए। दुनिया में करीब 60 फीसदी लोग दिल के रोग के कारण अपनी जान गवा देते हैं। वहीं कोविड के बाद से युवाओं में भी दिल का खतरा अधिक बढ़ गया है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है, हाई बीपी की समस्या में आराम मिलता है।

पाचन करे बेहतर

सर्दियों में कई तरह के खानपान की वजह से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके शरीर का पीएच स्तर बिगड़ सकता है। अगर आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं तो दही का सेवन करेँ। सर्दियों में दही का सेवनन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं।

वजन कम करने में मददगार

सर्दियों के मौसम में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। जी हां क्योंकि दही का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को मजबूती

सर्दियों में हड्डियों में काफी दर्द और सूजन होती है। इस तरह की परेशानी को कम करने के लिए दही का सेवन करें। दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह हड्डियों में होने वाले दर्द को कम कर सकता है।

स्किन पर लाए निखार

दही का सेवन करने से स्किन पर निखार पा सकते हैं। दही में मौजूद मॉइस्चराजिंग गुण होता है, जो चेहरे पर निखार लाता है। यह स्किन से ब्लैक हेड्स की परेशानी को भी कम कर सकता है। साथ ही स्किन को बेदाग करने में आपकी मदद कर सकता है।

वजाइनल इंफेक्शन से बचाता है

लड़कियों को अलग-अलग कारणों से यह समस्या हो जाती है। पेड लगाने से, पब्लिक टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने से आदि। ऐसे में दही खाने से यीस्ट को बैलेंस करने में मदद मिलती है। दही मेंलैक्टोबैक्लिसियस बैक्टिरिया मौजूद होता है, जो वजाइनल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। दही खाने से आपको इस परेशानी में काफी आराम मिलेगा।