तनाव से मुक्ति दिलाता है रोज़ एक कटोरी दही का सेवन, जाने और फायदें

दही, भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। दही एक दुग्ध पदार्थ होता है जो दूध को जमाकर बनाया जाता है। स्वाद अच्छा होने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। दही पोषक पदार्थों से भरपूर होता है। इसमें अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम होता है और यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को भी बढ़ाता है। इसलिए कैल्शियम की कमी के मरीजों के लिए दही का सेवन काफी लाभकारी होता है। हाल में हुई एक स्टडी के अनुसार, दही में मौजूद तत्व शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। ये प्रो-बायोटिक फूड कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम की उपस्थिति दांत और हड्डियों को मजबूती देने का काम करती है। आइये जानते हैं ओर किस तरह दही खाना फायदेमंद हैं।

* पाचन शक्ति बढ़ाता है : दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है। तब उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।

* दांतों के लिए फायदेमंद : दही दांत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस उपस्थित होता है। ये हड्डियों की मजबूती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया में राहत देने का काम करता है।

* इम्यूनिटी करे अच्छी
: रिसर्च से ये साबित हो चूका है की रोजाना दही खाने से इम्यून सिस्टम स्वस्थ और स्ट्रॉंग बनता है और जब आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र स्ट्रॉंग होगा तब आपको रोग और संक्रमण छू भी नहीं सकेगी। यदि आपको बार बार नजला जुखाम होता है या बार बार कोई इन्फेक्सन होती है तो आप डेली 2 कटोरी दही खाकर उन्हे रोक सकते हो।

* वजन घटाने में कारगर :
दही में बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये एक ऐसा तत्व है जो शरीर को फूलने नहीं देता है और वजन नहीं बढ़ने देने में सहायक होता है।

* पेट की गर्मी दूर करता है
: दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।

* तनाव कम करने में : दही खाने का सीधा संबंध मस्तिष्क से है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दही का सेवन करने वालों को तनाव की शिकायत बहुत कम होती है। इसी वजह से विशेषज्ञ रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं।

* आंतों के रोग : अमेरिकी आहार विशेषज्ञों के अनुसार दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।