चमकदार त्वचा दिलाता है बकासन, जाने और फायदे

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो यह नहीं चाहता होगा कि उसका शरीर खूबसूरत और त्वचा चमकदार बनी रहें। और खूबसूरत दिखने के लिए शरीर का सुडौल होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग भी आपको सुन्दरता दिला सकता हैं। योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं बकासन। तो चलिए जानते हैं बकासन की विधि और फायदे के बारे में।

* बकासन करने की विधि

सबसे पहले पंजों को एक साथ जोड़कर खड़े हो जाएं। पूरे शरीर को शिथिल करें। हाथों को शरीर के सामने से ऊपर उठाते हुए, सिर के ऊपर ले जाएं। फिर कूल्हों से सामने की ओर झुकें और दोनों हाथों से दाहिने पैर की उंगलियों को पकड़ लें। धीरे से बाएं पैर को पीछे ले जाएं और उसे अधिक से अधिक ऊपर उठायें। साथ ही माथे को घुटनों की और लाएं। दोनों पैर सीधे रखें। बाएं पैर को नीचे करें और सीधे खड़े होने की स्थिति में लौट आएं। दूसरे पैर से भी इस अभ्यास को दोहराएं। इस आसन को दो बार जरूर करें फिर अपनी क्षमता के अनुसार अवधि को बढ़ाते रहें।

* बकासन करने के फायदे

- इस आसन को करने से आपके चेहरे पर चमक आती है।

- इस आसन को करने से नितम्बों और पैरों की मांसपेशियों को सुदृढ़ बनाता है।

- बकासन से हाथों की मांसपेशियों में मजबूती आती है।

- शरीर में जमा चर्बी कम होती है और शरीर सुडोल बनता है।

- यह आसन पेट के रोगों के लिए बेहद लाभकारी है।