सावधान : सेक्स क्षमता को खत्म करता है गुटखे का सेवन

हमारे भारत देश में न जाने कितने लोग हर रोज बहुत सारा गुटखा खाते हैं लेकिन इन लोगों को यह पता नहीं होता कि गुटखा खाने के क्या नुकसान होते हैं और इसका आपके शरीर पर क्या साइड इफ़ेक्ट होता है। इस बार जब किसी गुटखे के पाउच की रंग-बिरंगी पैकिंग खोलकर अपने मुंह में डालें तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इससे न केवल आपको मुंह का कैंसर हो सकता है, बल्कि इससे दांत भी खराब हो सकते हैं। इतना ही नहीं, गुटखे में मौजूद कई किस्म के रसायनों से हमारे डीएनए को भी नुकसान हो सकता है। तो चलिए, आज आपको बताते है गुटखा खाने से सेहत को होने वाले नुकसानों के बारे में...

# शरीर के एंज़ाइम्स पर बुरा प्रभाव : गुटखे में कई नशीले पदार्थों का मिश्रण होता है जिसके कारण ये शरीर के एंज़ाइम्स पर बुरा असर डालता है। हमारे शरीर के हर अंग में साइप-450 नामक एंजाइम पाया जाता है जो हार्मोंस के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और गुटखे के सेवन से इस एन्ज़ाइम की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

# दांतों कि कमजोरी
: गुटका खाने का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट यह है कि यह आपके दांतों को बहुत ही कमजोर बना देता है इसकी वजह से उनकी जड़ें काफी ज्यादा कमजोर हो जाती है और आपके दांत धीरे-धीरे टूटने लगते हैं

# सेक्स क्षमता पर प्रभाव
: रिसर्च बताते हैं कि गुटखे का सेवन न केवल कैंसर को बढ़ावा देता है बल्कि इसके सेवन का सबसे ज़्यादा कुप्रभाव सेक्स क्षमता पर पड़ता है और इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता के समाप्त हो जाने की संभावना भी रहती है।

# फेफडो का कैंसर
: हमने बहुत से लोगों को देखा है जो लोग गुटखा खाते हैं वह लोग उस का रस बाहर नहीं फेकते है और वह इसको निकल जाते हैं जिसकी वजह से गुटके का सहारा रख उनके गले से होकर उनके फेफड़ों तक पहुंच जाता है जिसकी वजह से फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा दुगना हो जाता है।

# दांत गल जाते हैं : लगातार गुटखे का सेवन करने से दांत समय से पहले ढीले व कमजोर हो जाते हैं और बैक्टीरिया दांतों में जगह बना लेते हैं जिससे दांत गल जाते हैं।