स्वादिष्ट चीज हो सकता है आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक, चीज खाने से हो सकती है इतनी बीमारियां

दूध से बना चीज खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन ये अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए तो ये आपके शरीर के लिए सही होता है। आपको बता दे कि चीज एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें पनीर की तुलना में अधिक फैट पाया जाता है। आजकल बदलती लाइफस्टाइल में और खाने के लिए लोग पिज़्ज़ा, सेंडविच और पास्ता में इस्तेमाल करते है। वैसे तो चीज का सेवन अगर संतुलित मात्रा में किया जाए तो बेस्ट है लेकिन अगर इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ये आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि चीज खाने के क्या-क्या नुकसान है।
वजन बढाए

चीज़ में फैट और कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसलिए इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। जो लोग पहले से अधिक वजन या मोटापे से पीड़ित हैं उन्हें इसके सेवन से दूरी बनानी चाहिए। ऐसे लोग अगर ज्यादा चीज़ का सेवन करते हैं तो उन्हें मोटापे के साथ-साथ दूसरी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। अगर आप संतुलित मात्रा में इसका सेवन करते हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग आदि का अभ्यास करते हैं तो इसके सेवन से होने वाले नुकसान का खतरा कम हो जाता है।

हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा

चीज़ के अधिक सेवन से हार्ट से जुडी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चीज़ में मौजूद संतृप्त वसा, मोटापे जैसी समस्या का कारण होती है जिसमें हृदय से जुड़ी बीमारियां बढ़ जाती हैं। अगर आप लगतार अधिक मात्रा में चीज़ का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी दूसरी अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। अगर आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

पाचन की समस्या

चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन पेट से जुड़ी समस्या का कारण बन सकता है। सभी डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसे पचाने में बहुत से लोगों को काफी दिक्कत होती है। तमाम लोगों को लेक्टोज इन्टॉलरेंस की स्थिति भी होती है जिसकी वजह से वे इसे अच्छी तरह से पचा नहीं पाते हैं। ऐसे लोग अगर चीज़ की अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो उन्हें पाचन से जुडी समस्या जैसे कब्ज, गैस या ब्लोटिंग आदि हो सकती है। चीज़ में फाइबर की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है इसलिए भी इसके अधिक सेवन से कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा

चीज़ में सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चिकित्सक भी नमक और सोडियम की अधिकता वाले पदार्थों के सेवन से मना करते हैं। अगर आप भी पनीर या चीज़ का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर में कई अन्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी और ऑस्टियोपोरोसिस आदि हो सकते हैं।

हार्मोनल में असंतुलन

हमारे द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग सभी डेयरी उत्पादों में कुछ मात्रा में हार्मोन पाए जाते हैं। अगर शरीर में इनकी अधिकता होती है तो इसकी वजह से आंत की सूजन जैसी कई अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कुछ लोगों को तो डेयरी उत्पादों का अधिक सेवन करने से स्किन के फटने की समस्या भी होती है, यह इसमें मौजूद हार्मोन की वजह से ही होता है। अगर आप चीज़ का नियमित रूप से अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपके शरीर में हार्मोनल असंतुलन का खतरा बना रहता है।

बढाए कोलेस्ट्रॉल

अधिकांश चीज़ में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, इसलिए ज्यादा चीज़ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। चीज़ या पनीर में सैचुरेटेड फैट भी अधिक होता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल की वजह से हृदय रोग और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।