ग्रीन टी का सेवन करें जरा संभलकर, फायदों के साथ पहुंचाती हैं कई नुकसान, आइये जानें

कोरोना के बाद से ही लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत जागरूक हो गए हैं और आहार में उन सभी चीजों को शामिल कर रहे हैं जो सेहत के लिए लाभकारी साबित हो। ग्रीन टी का सेवन भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए जाना जाता हैं। लेकिन कहते हैं कि कोई भी चीज सिमित मात्रा में हो तभी फायदा करती हैं। ऐसा ही कुछ ग्रीन टी के साथ भी हैं जिसका अधिक सेवन आपको कई नुकसान भी पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ग्रीन टी के अधिक सेवन करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आयरन की कमी हो सकती है

ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। आयरन की कमी होने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है।

अनिद्रा की समस्या हो सकती है

ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

भूख कम लगने लगती है

अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से भूख भी कम लगने लगती है। भूख कम लगने की वजह से आप खाना कम खाएंगे, और कमजोरी का शिकार हो जाएंगे। स्वस्थ और फिट रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक

ग्रीन टी का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफी नुकसानदायक होता है। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से गर्भपात का खतरा भी रहता है।

किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है

ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है। ग्रीन टी में ऑक्सैलिक एसिड पाया जाता है जो किडनी में पथरी बना सकता है।