कई बीमारियों से छुटकारा दिलाएंगे अदरक के ये घरेलू नुस्खे

सेहत के लिए अदरक को बहुत फायदेमंद माना जाता है, खासतौर से सर्दियों के इस मौसम में। जी हां, अदरक कि मदद से कई घरेलू नुस्खें बनाए जाते हैं जो स्वस्थ शरीर में उपयोगी साबित होते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत भी बनती हैं इसी वजह से अदरक को सुपरफूड भी कहा जाता है। आज हम आपको अदरक के कुछ नुस्खो के बारे में बताने जा रहे हैं जो रामबाण की तरह काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

- अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत है तो आपको दिन में 1।2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाएं वजन घटाने के लिए भी अदरक का सेवन करती हैं। अगर आप ऐसा कर रही हैं तो एक ग्राम से ज्यादा अदरक न लें। अगर आप हर दिन सब्जी में अदरक डालते हैं तो आपको वात रोगों से मुक्त मिलती है। कब्ज से लेकर गैस की समस्या दूर होती है।

- हिचकी आने पर अदरक का टुकड़ा मुंह में डाल लें। यह समस्या ठीक हो जाएगी।

- खांसी और जुकाम में भी अदरक बेहद लाभकारी होता है। अदरक का सुखाया रूप सौंठ कहलाता है। अगर आपको पेशाब संबंधी समस्याएं हैं तो आप अदरक का ताजा रस पिएं। इसी तरह अगर आपके कमर में दर्द रहता है तो आपको अदरक और गुड़ को मट्ठे में मिलाकर पीना चाहिए।

- अदरक का रस शहद में मिलाकर लेने से क्षय रोग में फायदा होता है। अगर आपको खांसी हो रही है तो आप रात में दूध में अदरक मिलाकर पिएं।