डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर पा सकते हैं गठिया के दर्द में राहत

वर्तमान समय के खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली ने व्यक्ति को कई बीमारियों का शिकार बना दिया हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं गठिया की समस्या जिससे एक बड़ी आबादी परेशान हैं। गठिया की समस्या में असहनीय दर्द होता हैं जो उठने-बैठने में भी दिक्कत पैदा करता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से गठिया के दर्द में राहत पाई का सकती हैं और स्वस्थ रहा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

पानी का सेवन करें

स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। गठिया के मरीजों को रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में नींबू पानी, जूस, शरबत को डाइट में शामिल करना चाहिए।

विटामिन सी

गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। विटामिन सी यु्क्त चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। गठिया के मरीजों को विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन दोपहर के समय करना चाहिए। सुबह और रात के समय में विटामिन सी से युक्त चीजों से परहेज करें।

अलसी के बीज

गठिया के मरीजों को अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अलसी के बीज गठिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप अलसी के बीजों का सेवन खाना खाने के बाद, नाश्ते और खाने के बीच के समय में भी कर सकते हैं।

बथुआ

गठिया के मरीजों को बथुए का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें प्राकृतिक रूप से बथुआ सिर्फ सर्दियों में होता है। सर्दियों में ही बथुए का सेवन करना चाहिए। बथुआ गठिया के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गठिया के मरीजों को सर्दियों में डाइट में बथुए को शामिल करना चाहिए।

सेब

सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। गठिया के मरीजों को रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए। कहा भी जाता है कि रोजाना एक सेब का सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। गठिया के मरीज डाइट में सेब को अवश्य शामिल करें।