गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुँचाते है ये फल, जानें और परहेज रखें

हर महिला के लिए गर्भवती होना और माँ बनना एक सपने के सच होना जैसा होता हैं। लेकिन गर्भवती होने से माँ बनने तक का यह सफ़र बहुत मुश्किल होता है और महिलाओं को इस समय में कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं, खासतौर से अपने खानपान पर। इसलिए आज हम कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए है जिनसे गर्भवती महिलाओं को परहेज रखना चाहिए क्योंकि ये फल उनको नुकसान पहुंचाते हैं। तो आइये जानते है इन फलों के बारे में।

* अनानस

गर्भ के दौरान महिलाओं को अनानस भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह हानिकारक हो सकता है। अनानस खाने से गर्भ में नरमी हो जाती है जो असमय प्रसव का कारण बन सकती है। पहली तिमाही से ही अनानस का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

* आड़ू

आड़ू स्वाद में जितना लज्जतदार होता है उतना ही गर्म भी होता है। गर्भवती महिलाओं के रक्तस्राव की वजह हो सकता है इसलिए इसे गर्भवस्था के दौरान न खाना ही समझदारी है।

* अंगूर

डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को उसके गर्भावस्था के अंतिम तिमाही में अंगूर खाने से मना करते है। क्योंकि इसकी तासिर गरम होती है। इसलिए बहुत ज्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव हो सकता हैं। कोशिश करें कि गर्भावस्था के दौरान अंगूर ना खाए।

* पपीता

गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है। गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पके हुए पपीते में विटामिन सी और अन्य पौष्टिक तत्वों की प्रचुरता होती है, जो गर्भावस्था के शुरुआती लक्षणों जैसे कब्ज़ को रोकने में मदद करता है।

* बिना धोए फल

वैसे तो बिना धोए फल खाना ही नहीं चाहिए लेकिन गर्भावस्था के दौरान ये इतने खतरनाक भी हो सकते हैं कि गर्भपात की वजह बन जाए। कई बार फलों पर लगी मिट्टी में टोक्सोप्लास्मोसिस नामक नुकसानदायक बैक्टीरिया होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।