चाहते हैं दिमाग बने कंप्यूटर से भी तेज, आहार में शामिल करें ये 10 चीजें

सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत जरूरी हैं, फिर चाहे वह आपकी शारीरिक सेहत हो या मानसिक। दिमाग हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक जो हर समय एक्टिव रहता हैं। ऐसे में इसकी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता हैं। देखा जा रहा हैं कि भोजन में पौष्टिकता की पूर्ती ना होने की वजह से लोगों को भूलने की समस्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिमाग को शार्प करने का काम करते हैं। इन फूड्स को खाने से एकाग्रता बढ़ती है, ब्रेन पावर तेज होती है। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

बादाम

बादाम दिमाग के लिए बहुत हेल्दी होता है। बादाम में राइबोफ्लेविन और एल कार्निटाइन होता है। ये दोनों पोषक तत्व कॉग्निटिव डिक्लाइन से बचाने में मददगार होते हैं। आप दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में बादाम शामिल कर सकते हैं। या फिर आप चाहें तो बादाम का बटर भी खा सकते हैं।

सब्जियां

सब्जियां औषधीय गुणों से युक्त पौष्टिकता का खजाना होती हैं। कहा जाता है कि नियमित हरी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद है लेकिन सब्जियों के साथ फल का सेवन भी लाभकारी है। शिमला मिर्च, गाजर, ब्रोकली आदि में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं। इसके अलावा पालक, धनिया, मटर, साग आदि का सेवन सक्रिय और फिट रहने में मदद करता है।

पालक

पालक और केल जैसी हरी सब्जियों में लुटेन नामक तत्व होता है। लुटेन एक एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो दिमाग को बूस्ट करने में मदद करता है। इसे आई विटामिन के नाम से भी जाना जाता है। लुटेन तत्व कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह दिमाग को शक्ति प्रदान करता है, याद्दाश्त को भी सुधारता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए।

बेरीज

बैरीज मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी होते हैं। बैरीज में एंटीऑक्सीडेंट् होते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने में मदद करते हैं। साथ ही बैरीज खाने से ब्रेन सेल्स को भी हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी आदि खा सकते हैं। यह याद्दाश्त को तेज करने में मदद करता है और दिमाग को स्वस्थ रखता है।

हल्दी

अगर आप अपने खाने में हल्दी का इस्तेमाल करें या दूध में हल्दी मिलाकर पियें तो ये ना केवल फ्लेवर ऐड करता है, बल्कि ब्रेन को भी हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग, एंटी कैंसर और मेमोरी को बनाए रखने में मदद करता है

बीज

ब्रेन सेल्स को स्वस्थ रखने के लिए खरबूज के बीज और कद्दू के बीच पौष्टिक हैं। कद्दू के बीच में आयरन, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों के दिमाग को तेज बनाने में सहायक हैं। इन पौष्टिक बीजों को ओट्स, दलिया या स्मूदी में मिलाकर खिलाया जा सकता है।

अंडा

अंडा एक ऐसा सुपर फूड है, जिसमें 9 अमीनो एसिड होते हैं। अंडे की जर्दी में कोलाइन होता है, जो मेमोरी फंक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल ग्रोथ में सहायक होता है। अंडा खाना लगभग सभी को पसंद होता है, इसलिए आप इसकी भुर्जी बना सकते हैं या फिर ऑमलेट के रूप में खा सकते हैं।

डार्क चॉकलेट

अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो आपको खासतौर से यह जानकर खुशी होगी कि डार्क चॉकलेट दिमाग की सेहत के लिए अच्छी होती है। आयदिन थोड़ी बहुत डार्क चॉकलेट खा ली जाए तो ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है और साथ ही इसे मूड ठीक करने के लिए भी अच्छा मानते हैं। यह याद्दाश्त तेज करने में भी सहायक है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, जिनमें पोलीफेनोल होते हैं। फाइटो केमिकल भी ऑलिव ऑयल में पाए जाते हैं। ये सेल्स को फ्री रेडिकल्स द्वारा होने वाले नुकसान से बचाने में सहायता करते हैं। ऑलिव ऑयल याददाश्त तेज करने और कॉग्निटिव फंक्शन को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए आपको कुकिंग के लिए ऑलिव ऑयल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

मछली

शोधों में पाया गया है कि अगर आप सप्ताह में दो दिन मछली को डाइट में शामिल करें तो ये ब्रेन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मेमोरी पावर बढ़ता है और ब्रेन हेल्दी रहता है।