सीने में जलन से रहते है परेशान तो अपने भोजन में रोज़ शामिल करे ये चीजे, मिलने लगेगा फायदा

आपने अक्सर देखा होगा कि अधिक तेल और मसालेदार खाना खा लेने से आपको गैस की समस्या होने लगती है। जिसकी वजह से सीने में जलन (हार्टबर्न) की समस्या उभर कर आती हैं। सीने में जलन होना वैसे तो पाचन से संबंधित एक सामान्य समस्या है, लेकिन जब यह बार-बार होने लगे तो दिक्कत की बात हैं। इसलिए जरूरी हैं अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना जो आपकी पाचन क्रिया में सुधार करें और हार्टबर्न की इस दिक्कत से छुटकारा दिलाए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स बताने जा रहे हैं जो आपको हार्टबर्न और एसिडिटी से छुटकारा दिलाए।

* पपीता

पपीता खाने से आप एसिडिटी की समस्या से बचे रह सकते हैं। पपीता में पैपेन एंजाइम मौजूद होता है, जो पाचन में सुधार करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर तत्व भी पेट से टॉक्सिन्स को साफ करती है। यदि आपको एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या रहती है, तो पपीता प्रतिदिन नाश्ते के समय खाएं।

* केला

केले का सेवन भी पेट के लिए हेल्दी होता है। इसमें मौजूद इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज आंतों में होने वाले सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। केले में मौजूद फाइबर तत्व यह सुनिश्चित करता है कि आंतों की फंक्शनिंग स्मूद होगी।

* दही

दही पेट को ठंडा करने में मदद करती है। इसमें प्राकृतिक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और एसिड को बनने नहीं देते हैं। जब भी हार्टबर्न की समस्या हो, एक कटोरी दही खाकर देखें। राहत मिलेगी।

* नारियल पानी


नारियल पानी में भी फाइबर अधिक होता है और शरीर के लिए यह एक बेहतर डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। यह स्मूद बाउल मूवमेंट में भी मदद करता है। यदि आपको गैस और हार्टबर्न की शिकायत रहती है, तो नारियल पानी पीकर देखें।

* अन्य

पौधे और जड़ी बूटियां भी एसिडिटी को दूर करने में उपयोगी होती हैं। ऐलोवेरा जूस पेट की लाइनिंग को आराम पहुंचाते हैं। पुदीना भी गैस की समस्या को दूर करने में सहायक है। खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू क्षारीय या एल्कलाइन होते हैं, जो पेट में एसिडिटी को निष्क्रिय करने में सक्षम होते हैं। अदरक एक औषधीय मसाला है, जो गैस को कम करके एसिडिटी से राहत दिलाता है।