शरीर की कमजोरी को दूर कर वजन बढाते है ये आहार, शामिल करके देखें अपनी डाइट में

आज के समय में बढ़ते वजन से परेशान लोगों को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन इसी के साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपना वजन ना बढ़ने की वजह से परेशान रहते हैं। जी हाँ, कुछ लोग कितना ही भोजन करले लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ पाता। इसके लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में कुछ ऐसे आहार को शामिल किया जाए जो आपका वजन बढाने में आपकी मदद करें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही आहार लेकर आए हैं जो आपके शरीर की कमजोरी को दूर कर वजन बढाने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में।

* डेयरी के उत्पाद

दूध और डेयरी के अन्य खाद्य-पदार्थों में कैलोरी की ज्यादा मात्रा होती है। लंच और डिनर के साथ मिल्क शेक, मलाईयुक्त दूध और चॉकलेट का प्रयोग करने से शरीर को अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी, वसा और पोषक तत्व मिलते हैं जिनसे मोटापा बढता है। दूध को गर्म करके अनाज के साथ पीने से शरीर में कैलोरी और वसा बढती है। लंच और डिनर के बाद दही और आइसक्रीम को डेजर्ट की तरह प्रयोग करना चाहिए। पनीर और मक्खन को आलू और अंडे के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इससे लडकों का वजन आसानी से बढेगा।

* मांस


मांस में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और वसा होती है। मांस जैसे- रेड मीट, चिकेन और मछली को लंच और डिनर में शामिल करना चाहिए। मछली में ओमेगा-3 फैट ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो वजन को बहुत तेजी से बढाता है। इसके अलावा मांस को फास्ट फूड और जंक फूड में मिलाकर भी खाया जा सकता है। मछली या मांस को तलकर सैंडविच में डालकर खाया जा सकता है।

* अंडा

लडकों को अंडा खाने में कोई दिक्कत नही आती है। अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन और प्रोटीन होता है। इसे खाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे का प्रयोग ब्रेकफास्ट में दूध और जूस के साथ किया जा सकता है। इसके अलाव अंडे को काटकर सैंडविच और बर्गर में डालकर भी खाया जा सकता है।

* जंक फूड

फास्ट फूड और जंक फूड मोटापा बढाने में बहुत सहयोग देते हैं। जंकफूड में अतिरिक्त वसा और कैलोरी होती है। जंक फूड का प्रयोग लडके दिन में कई बार कर सकते हैं। जंक फूड और स्नैक्स को हर जगह पर खाया जा सकता है।

* मूंगफली

मूंगफली स्वस्थ आहार का बेहतर विकल्प है। इसमें ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा पाया जाता है। लडके मूंगफली को हर प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। लंच और डिनर के बाद भी मूंगफली खाया जा सकता है। इसके प्रयोग से पेट तो नही भरता लेकिन शरीर को ज्यादा मात्रा में कैलोरी और वसा मिलती है।

* साबुत अनाज

लडकों को मोटापा बढाने के लिए साबुत अनाज जैसे- गेहूं, जौ, पास्ता, ब्राउन चावल आदि का प्रयोग करना चाहिए। साबुत अनाज में पिसे हुए अनाज की तुलना में ज्यादा कैलोरी और विटामिन होता है। दूध के अन्य उत्पाद के साथ साबुत अनाज का प्रयोग किया जा सकता है।