रात को सोने से पहले कभी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को पहुंचाते है नुकसान

अक्सर देखा गया है कि लोग डिनर लेने के बाद उसे पचाने के लिए वॉक पर जाते है लेकिन सोने से पहले कुछ ना कुछ जरूर खाते हैं। जी हाँ, कई लोगों की आदत होती है कि सोने से पहले कुछ खाया जाए। लेकिन लोगों की यह आदत उनकी सेहत को नुकसान पहुँचाने का काम करती है और बिमारियों का कारण बनती हैं। ऐसे में जरूरी है उन चीजों की जानकारी होना जो सोने से पहले खाने से शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। तो आइये जानते है उन चीजों के बारे में जिन्हें सोने से पहले नहीं खानी चाहिए।

* वसायुक्त भोजन


रात में सोने जाने के समय हल्का खाना खाए, वसायुक्त भोजन से परहेज करें। वसायुक्त भोजन पचने में समय लेता है और सोने के समय ऐसा आहार लेने से ये शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न कर सकता है।

* एसिडिक भोजन

सोने जाने से पहले एसिडिक भोजन जैसे- तला हुआ खाना, टमाटर सॉस से बनी सब्जियां, पिज़्ज़ा, बर्गर, मैदा आदि का सेवन नहीं करें। ये सारा खाना सेहत के लिए नुकसानदाई है।

* चोकलेट

सोने जाने से पहले चोकलेट कभी नहीं खाएं। चॉक्लेट में कैफीन होती है जो कि शरीर और मस्तिष्क के लिए घातक हो सकती है।

* चाय/ कॉफी

शोध से पता चला है कि सोने जाने के समय चाय और कॉफी का सेवन शरीर के लिए घातक है। चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन नींद को भगाने का काम करते हैं और यदि सोने जाने से पहले इनका सेवन किया तो ये बहुत सी बीमारियां उत्पन्न करते हैं।

* मदिरा

सोने जाने के समय मदिरा का सेवन नहीं करें। मदिरा पीने से नींद जरूर आ जाएगी किन्तु सेहत के लिए नुकसानदाई है। सोने जाने से पहले मदिरा का सेवन शरीर के लिए घातक है।