ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं फाइबर से भरपूर ये आहार, नियमित सेवन से मिलेगा फायदा

आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में हम अपनी हेल्दी डाइट की जरूरतों का ख्याल ही नही रख पाते है। जिसकी वजह से किसी भी चीज़ का सेवन करते है वह हमारे शरीर के लिए पर्याप्त पोषण युक्त नही होती है। जिसकी वजह से शरीर बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। इन्ही समस्याओ में से एक ब्लड शुगर की समस्या है, जो की आजकल अधिकांश लोगो में देखने को मिल जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हम आपको बतायेंगे की ब्लड शुगर पीड़ित व्यक्ति को फाइबर युक्त कौनसी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए, तो आइये जानते है इस बारे में...

* अलसी-अलसी फाइबर का खजाना है। रोजाना अलसी के सेवन से दिल की बीमारियां कम होती है और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है। ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिवटी पर भी नियंत्रण करता है।

* मेथी के बीज और पत्तियां दोनों ही डायबिटीज से लड़ने में मददगार हैं। भरपूर मात्रा में फाइबर होने से पाचन क्रिया धीमी होती है जिससे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर के अवशोषण पर नियंत्रण होता है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। रात को सोने से पहले मेथी के बीज या सुबह मेथी का पानी लेना बहुत फायदेमंद है।

* दालें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का भी अच्छा स्रोत होती हैं। दालों में पाई जाने वाली कार्बोहाइड्रेट का कुल 40 प्रतिशत फाइबर ही होता है जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है।

* अमरूद में भी खूब फाइबर होता है। इससे कब्ज से भी लड़ने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। यह एक बढ़िया स्नैक्स साबित हो सकता है।

* इसके अलावा पपीता, चेरीज, तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, कद्दू के बीज भी डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए। इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।