हटाना चाहते हैं आंखों से चश्मे का पहरा, बस करने होंगे ये 2 काम

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल बेहद ही व्यस्ततम और अनहेल्दी मानी जाती हैं क्योंकि आजकल खानपान में वह शुद्धता नहीं रहीं जो हमारे शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकें। इसके चलते आजकल कम उम्र में ही बच्चों की आंखों पर चश्मे का पहरा चढ़ जाता हैं। बच्चे इस पहरे से निजात पाना चाहते हैं और इसके लिए अच्छा खानपान तो जरूरी है ही। लेकिन इसी के साथ ही आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो चश्मे को हमेशा के लिए आपकी आंखों से दूर कर देगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

लार करेगी अपना काम

आंखों की रोशनी इसकी लिक्विडिटी इसमें एसिडिक प्रोडक्शन बढ़ने पर कम हो जाती है। ऐसे में लार जो कि एल्कालाइन नेचर का होता है वो इस एसिड को कंट्रोल कर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए सुबह उठते ही बिना मुंह धोएं बासी मुंह की लार को लेकर आंखों में काजल की तरह लगाएं। कुछ महीनों तक ऐसा हर रोज करें और जल्द ही चश्मे को हमेशा के लिए हटाएं।

सौंफ और खीरे का पेस्ट

इसके अलावा आप चाहे तो एक सौंफ और खीरे से बने एक आसान से पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे रोशनी बढ़ने के साथ ही आपकी आंखें काफी रिलैक्स भी होंगी। इसके लिए एक चौथाई कप सौंफ आधा घंटा पानी में भिंगो दें। इसके बाद इसे आधे खीरे के साथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें। इसे 10 मिनट फ्रिज में रख दें। अब इस पेस्ट को अपने अंडरआई एरिया और आंखों पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे हटा लें। याद रखें इसके इस्तेमाल से पहले अंडरआई एरिया को हल्के हाथों से मालिश करें।