इन एक्सरसाइज से रोज बर्न करें 400 कैलोरीज

वर्तमान समय में शरीर को सुचारू रूप से गतिमान रखने के लिए सही खानपान के साथ शारीरिक गतिविधियों की भी बहुत आवश्यकता हैं। नहीं तो मोटापा आपके शरीर के लिए परेशानी का सबब बन सकता हैं। इस मोटापे से बचने के लिए शरीर की कैलोरीज बर्न करना बहुत जरूरी होता है और उसके लिए जरूरी होती है एक्सरसाइज। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप चाँद मिनट में ही कई कैलोरीज बर्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में।

* फास्ट वॉकिंग

रोजाना 30 मिनट के लिए 4 मील प्रति घंटे की गति से फास्ट वॉक करें। इससे लगभग 400 कैलोरी बर्न होती है। फास्ट वॉक आप दिन में कभी भी कर सकते है, जिससे मोटापा तो कंट्रोल रहेगा, साथ ही आपको ताजी हवा भी मिलेगी, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

* प्लायोमेट्रिक्स


प्लायोमेट्रिक्स एक्सरसाइज करके आप कम से कम समय में काफी कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। इस एक्सरसाइज की मदद से आप महीने में लगभग 350 कैलोरी बर्न कर सकते है।

* स्क्वाट जंप

अपने दोनों पैरों को खोलकर किसी बेंच किसी बेंच के सामने खड़े हो जाए। फिर अपने घुटनों को मोड़े और कूल्हों को पीछे की ओर धकेलते हुए स्क्वाट की पोजीशन बनाएं।

* लंज जंप्स

पैरों को खोलकर रखें। अपने बाएं पैर को आगे करते हुए वीरासन की मुद्रा में बनाएं। अब अपने दाएं घुटने को बाएं टखने पर रखें। फिर इस पोजीशन में जमीन पर कूंदे।

* तैराकी


तैराकी से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत कम होता है। इसके अलावा आप रोजाना 30 मिनट तैराकी करके 400 कैलोरी बर्न की जा सकती है।