व्यायाम जिनकी मदद से आप बड़ा सकतें है अपनी लम्बाई

हर व्यक्ति अपनी कद-काठी के लेकर परेशान रहता हैं। वह चाहता है कि उसकी लम्बाई जो बिलकुल सही हों। जिन लोगों की हाइट छोटी होती है वह अपनी लम्बाई के कारण दूसरों के सामने अपनी बात जाहिर करने में भी शर्म महसूस करते हैं। लम्बाई का बढ़ना एक नियत आयु तक ही हो पाता हैं। लेकिन अगर आप कुछ विशेष योगासन करें तो आप अपनी लम्बाई को आसानी से बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही व्यायाम बताने जा रहे हैं जिन्हें नियमित रूप से करने पर आपके कद में इजाफा होता हैं। आइये जानते हैं ऐसे व्यायाम के बारे में।

* सुपर स्ट्रेच :

इस एक्सरसाइज में आप सीधे खड़े हो जावे है और अपने हाथो को की उंगलिया एक दुसरे में फसा ले और आपने दोनों हाथो को अपने सिर से उपर ले जाए और और उसके बाद अपनी एड़ी को थोडा उपर उठाये और इस पोजीशन में 10-12 सेकंड तक होल्ड रहे यह एक्सरसाइज 4 से 5 बार करे।

* ताड़ासन :


हाइट को तेजी से बढाने के लिए ताड़ासन (Tadasan) एक महत्वपूर्ण आसन माना जाता है। ताड़ासन को करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाये और अपने दोनों पैर को आपस में मिलाकर अपने दोनों हथेलियों को अपने बगल में रख ले। फिर पूरे शरीर को सीधा रखे और अपने शरीर और दोनों पैरों का वजन बराबर रखे। उसके बाद दोनों हथेलियों की उंगलियों को मिलाकर सिर के ऊपर ले जाय।

* भुजंग आसन :

भुजंग आसन करने के लिए एक दरी बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों पर बल देते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ ले जाकर खिंचें। ध्यान रहें हथेलियां खुली हों और हाथ एकदम सीधा हो। इसी आसन में कुछ देर तक रहें और फिर धीरे- धीरे नीचे आएं।

* बेक स्ट्रेच :

यह एक्सरसाइज स्पाइन को मजबूत बनाने के लिए की जाती है जो की हाइट बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी है इस एक्सरसाइज के बाद आपको थोडा दर्द महसूस हो सकता है लेकिन चिंता मत करे यह दर्द अस्थायी है। सबसे पहले पेट के बल लेट जाये और उसके बाद अपने हथेलियों को अपने छाती की साइड में रखते हुए उपर उठने की कोशिश करे इस पोजीशन में 5 से 10 सेकंड तक होल्ड रखे और उसके बाद 10 सेकंड रेस्ट करे उसके बाद दुबारा से यही एक्सरसाइज 3 से 5 बार करे।

* हलासन :

हलासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर सीधे लेट जाएं और अपने पैरों और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं। अब अपने दोनों पैरों से माथे के नीचे की जमीन को छूने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया में गहरी सांस लें और पैरों को फिर सांस छोड़ते हुए सीधा करें। धीरे – धीरे पैरों को जमीन पर लाएं और फिर सीधे लेट जाएं। इसका रोजाना अभ्यास आपकी लम्बाई को बढाने में मददगार साबित होगा।

* सुपर कोबरा स्ट्रेच :

इस एक्सरसाइज में सबसे पहले पुश अप लागने वाली पोजीशन ले ले और उसके बाद अपने कुलहो को उठाते हुए उपर हो जाये इस पोजीशन में 10 से 12 सेकंड तक होल्ड रखे और इस एक्सरसाइज को 3 से 5 बार करे।