कही फायदेमंद सब्जियां ना बिगाड़ दे आपका काम, ज्यादा खाना पड़ सकता हैं भारी

आपने देखा ही होगा कि सभी हरी सब्जियों को आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं क्योंकि हरी सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही हरी सब्जी आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं। जी हां, ज्यादा सब्जियां खाते हैं, तो आपको कई तरह की शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। आइये जानते हैं किस तरह फायदेमंद सब्जियां भारी पड़ सकती हैं।

कमजोरी और कुपोषण के हो सकते हैं शिकार

आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत ज्यादा सब्जियां खाने के बाद भी आप कमजोरी और कुपोषण के शिकार हो सकते हैं। दरअसल सब्जियों में सॉल्यूबल फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। अगर ये सॉल्यूबल (घुलनशील) फाइबर शरीर में बहुत अधिक हो जाए, तो ये शरीर के पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता को कम करता है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा सब्जियां खाते हैं तो आपका शरीर कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फैट को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, जिससे आपका शरीर कुपोषित होने लगता है।

विटामिन डी की हो सकती है कमी

बहुत अधिक सब्जियां खाने से शरीर की विटामिन डी को इस्तेमाल करने की क्षमता भी कमजोर होती है। इसलिए अगर आप ज्यादा सब्जियां खाते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसके कारण आपकी हड्डियां और दांत कमजोर हो सकते हैं और आप ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोपीनिया जैसे हड्डी रोगों के शिकार हो सकते हैं।

कब्ज की समस्या

क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में फाइबर खाने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। जी हां, बहुत ज्यादा फाइबर आपके मल को कड़ा और लंबा बनाता है, जिससे मलत्याग के समय आपको परेशानी हो सकती है और कब्ज की समस्या हो सकती है।

पेट दर्द की समस्या

ज्यादा मात्रा में सब्जियों को पेट आसानी से पचा नहीं पाता है, जिसके कारण आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बहुत अधिक सब्जियां खाने से आपको गैस बनने की भी समस्या हो सकती है। इसलिए सब्जियां खाएं, मगर लिमिट में खाएं। एक दिन में 5 कटोरी से ज्यादा सब्जियां न खाएं।