डाइट में नियमित रूप से इन चीजों का सेवन बनाता है हड्डियों को मज़बूत

हड्डियां शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। हड्डियां जितनी मजबूत होगी, आप उतने ही स्वस्थ और फिट रहेंगे। लेकिन सही खान-पान न लेने के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है। आजकल देखा गया है कि स्कूल जाने वाले और पढाई करने वाले बच्चे बिल्कुल भी दूध पीना पसंद नहीं करते, जिस वजह से उनकी हड्डियां भविष्य में जल्दी खराब हो सकती हैं। इसलिये हर माता पिता को चाहिये कि वे अपने बच्चे को किसी भी बहाने से दूध पिलाएं। इस समस्या से बचने के लिए अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर मेवा, दूध, हरी सब्जियां और विटामिन डी को शामिल करना चाहिए। डाइट में नियमित रूप से इसे शामिल कर आप हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे आहार के बारे में।

* फल और सब्जियाँ : हाल के शोधों से पता चला है कि हड्डियों के स्वास्थ्य और फलों के सेवन के बीच सीधा संबंध है। फलों के नियमति सेवन से हड्डियाँ मजबूत रहती हैं। फलों और सब्जियों में मौजूद फाइबर कैल्शियम प्रतिधारण के लिए बहुत आवश्यक हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन के होता है। कैल्शियम के साथ मिलकर विटामिन के हड्डियों को मबूत और स्वस्थ बनाए रखने में योगदान देता है।

* विटामिन डी : हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम के साथ साथ विटामिन डी से युक्त आहार को भी अपने भोजन में ज़रूर शामिल करें। सबसे ज़्यादा विटामिन डी अंडे की जर्दी में पाया जाता है। इसके अलावा थोड़ी देर धूप में भी ज़रूर बैठें क्योंकि धूप से भी हमारे शरीर को विटामिन डी प्राप्त होता है।

* दूध : दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है। नियमित रूप से दिन में दो बार दूध पीने आपको कैल्शियम के साथ प्रोटीन भी मिलता है। दूध में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, डी, बी12 और राइबोफ्लेविन प्रचुर मात्रा में होता है।

* गुड़ : गुड़ का प्रयोग करने से हमारा शरीर हष्ट पुष्ट रहता है इसमें पाये जाने वाले फास्फोरस और कैल्शियम के गुण शरीर को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते है। नियमित रूप से लिए जाने वाले एक कप गुड़ में 80 मि।ग्रा। कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जा सकती है।

* सोयाबीन : दैनिक रूप में प्रयोग किये जान वाले इन आहारों में पाये जाने वाले तत्वों से आप भले ही अनजान हो पर इनका उपयोग हर किसी के घर में बहुतायात मात्रा में किया जाता है। क्या आप जानते है कि एक कप सोयाबीन का उपयोग करने से आपको 200 मि।ग्रा। कैल्शियम की प्राप्ति होती है।

* सप्लीमेंट का सेवन करें
: यदि आपको लगता है कि आपको भोजन दा्रा पूरा पोषण नहीं मिल रहा है तो आप सप्लीमेंट या जडी़ बूटी का सेवन कर सकते हैं। पर इसको लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें।