जाड़े के दिनों में पीएं तांबे के बर्तन का पानी, मिलते है ये चमत्कारी फायदे

आयुर्वेद में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। ऐसे ही नियमों में से एक हैं तांबे के बर्तन में रखे पानी का पीना। मान्यता है कि तांबे के बर्तन का पानी तीन दोष वात, कफ और पित्त को संतुलित रखकर आपके पेट और गले से जुड़ीं बीमारियों को काफी हद तक ठीक करने में मदद करता है। आयुर्वेद इस बात को स्वीकार करता है कि रात भर तांबे के जग में पानी भरकर सुबह सबसे पहले पीने से वास्तव में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। ये आपके पानी को सकारात्मक रूप से चार्ज करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हमारी हेल्थ को किस तरह से फायदे हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

पाचन तंत्र में करता है सुधार

माना जाता है कि तांबे में बैक्टीरिया को मारने वाले गुण होते हैं। ये आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। तांबे के बर्तन का पानी पीने से आपके पेट के संक्रमण, अल्सर या अपच के लिए एक अच्छा उपाय है। ये पानी आपके पेट के सभी हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करता है। ये पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है।

वजन को करें नियंत्रित

तांबे के बर्तन में रखा गया पानी शरीर में जमा चर्बी को घटाने का काम करता है। बॉडी डिटॉक्स और इंटरनल क्लीनिंग में कॉपर बहुत प्रभावी होता है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर पर चर्बी जमा ना हो और मोटापा कंट्रोल रहे तो हर दिन सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा गया पानी का उपयोग शुरू कर दें।

जोड़ों के दर्द से दे राहत

तांबे में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ दर्द से राहत दिलाती है, इसलिए अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को जरूर पीना चाहिए। इसके साथ ही तांबा हड्डियों और रोग प्रतिरोध प्रतिरोधक क्षमता को भी स्ट्रॉंग बनाता है।

एनीमिया को रोकता है

क्या आप जानते हैं कि तांबा शरीर के कामकाज के लिए सबसे आवश्यक मिनरल में से एक है? कॉपर कोशिका निर्माण में मदद करता है, शरीर द्वारा आयरन की कमी को पूरा करता है। तांबे का पानी पीने से आपको एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है।

त्वचा को जवां रखने के लिए

ताम्र जल मेलेनिन के उत्पादन में मदद करता है। मेलेनिन स्किन को अल्ट्रावायलट किरणों से बचाने में छाते की तरह काम करता है। इससे त्वचा में जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और स्किन पर उम्र हावी नहीं होती है। साथ ही आंखों और बालों के रंग को मेंटेन रखने के लिए भी शरीर को मेलेनिन की जरूरत होती है।

बनाएं दिल की सेहत

ताम्र जल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार होता है। इसलिए यदि किसी को हार्ट डिजीज है या किसी की फैमिली हिस्ट्री में हार्ट डिजीज है तो प्रिवेंशन के तौर पर अपने दिन की शुरुआत ताम्र जल के साथ करें। रोज खाली पेट यह पानी पीने से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होता है।

कैंसर से लड़ने में मदद करता है

कॉपर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर के विकास के पीछे मुख्य कारण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। तांबे के बर्तन का पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।