नहीं होना चाहते मॉनसून सीजन में बीमार, रखें इन 4 बातों का खास ख्याल

गर्मियों के मौसम के साथ ही मॉनसून ने भी अपनी दस्तक देने शुरू कर दिया हैं। मॉनसून का मौसम जहां एक तरफ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता हैं तो वहीँ दूसरी ओर यह मौसमी बीमारियों के लिए भी प्रसिद्द हैं। जी हाँ, मॉनसून के इस मौसम में सर्दी-खांसी-जुखाम-बुखार जैसी सामान्य बीमारियां आपको अपना शिकार बना लेती हैं जो कि इस कोरोना के कहर के दौरान आपके लिए अच्छा नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका ध्यान रख मॉनसून के सीजन में स्वस्थ रहा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

स्वच्छता बनाए रखें

मानसून के सीजन में सबसे पहले आपको खुद का ख्याल रखना होगा। क्योंकि इस सीजन में कई वायरस और बैक्टीरिया हमारे आस-पास दुबके होते हैं, जो हम पर हमला करने की प्रतीक्षा में होते हैं। इन दिनों कोरोना वायरस यही कर रहा है। इसलिए अपने आप को साफ और स्वच्छ रखना जरूरी है।

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएं

अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होगा तो आप बीमारी और वायरस का आसान शिकार बन जाएंगे। इसलिए मानसून के सीजन में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना ज्यादा जरूरी है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका विटामिन सी का सेवन है। अपने आहार में लहसुन, सब्जियां, फल और अनाज शामिल करें। ग्रीन टी पीने से भी इम्युनिटी मजबूत होगी।

साफ-सूखे कपड़े और जूते पहनें

मानसून के सीजन में कपड़े और जूते ठीक से नहीं सूखते हैं, ऐसे में आप गीले कपड़ों को न पहनें। नम कपड़े और जूते अक्सर रोगाणुओं का घर बन होते हैं। इसलिए साफ और पूरी तरह से सूखे कपड़े और जूते पहनें।

घर को साफ-सुथरा रखें

अक्सर बारिश के दिनों में जल जमाव होता है। स्थिर पानी मच्छरों के लिए एक प्रजनन की भूमि बन सकता है। इसलिए, अपने घर और आस-पास साफ और सूखा रखना बारिश के दिनों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है।