स्वाद के चक्कर में ना करें सेहत के साथ खिलवाड़, जहर के समान हैं इन चीजों का एकसाथ सेवन

लजीज खाना हर किसी की कमजोरी होती हैं। डाइट कर रहे लोग भी स्वाद के चक्कर में कभी ना कभी चटपटे और मसालेदार भोजन का सेवन करने लगते हैं। स्वाद के दीवाने अपने घर में एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि स्वाद के चक्कर में कई बार लोग सेहत के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। जी हां, हर खाने की अपनी एक खासियत और गुणधर्म होता है। ऐसे में कई लोग बेमेल चीजें एकसाथ खा लेते हैं जिसकी वजह से हमें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन कभी भी एकसाथ नहीं करना चाहिए। इनका सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

आलू और चावल का सेवन

कई लोगों से आपने सुना होगा कि उन्हें चावल के साथ आलू की सब्जी बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आपको पता है आलू के साथ चावल खाने से कब्ज की समस्या हो जाती है। इसलिए अगर आप भी इस कॉम्बिनेशन को खाते हों तो अब छोड़ दें।

कोल्डड्रिंक के बाद पिपरमेंट का सेवन

कोल्डड्रिंक पीने के बाद कभी भी पिपरमेंट वाले पान मसाले का सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्डड्रिंक और पिपरमेंट एक साथ मिलने पर साइनाइड बनता है जो सेहत के लिए जहर का काम करता है।

दही और मछली का सेवन

दही और मछली दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है जबकि मछली की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए घातक हो सकता है। इसके सेवन से गैस, एलर्जी और त्वचा से संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं।

दही के साथ प्याज का सेवन

गर्मी के दिनों में अक्सर लोग घर में रायता बनाते हैं जिसमें दही के साथ प्याज मिला देते हैं। यह स्वाद में अच्छा हो सकता है लेकिन सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही की तासीन ठंडी होती है जबकि प्याज का तासीर गर्म। ऐसे में दोनों का साथ प्रयोग करने पर आपको एलर्जी हो सकती है। ऐसा करने पर शरीर पर चिकत्ते, एक्सिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्टी तक हो सकती है।

घी और शहद का सेवन

घी और शहद कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि पानी में मिलाकर भी शहद और घी का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। घी या तेल या मक्खन में शहद जहर बन जाता है। एक तो शहद की तासीर गर्म होती है। इसे किसी गर्म चीज के साथ नहीं खाना चाहिए नहीं, तो ये हमारे लिए पेट की समस्या पैदा कर देता है।

मछली के बाद दूध का सेवन

बालों से लेकर खूबसरत त्वचा तक, मछली खाने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं। हालांकि मछली के बाद दूध का सेवन ना करने पर कोई सांइटिफिक रिजन अभी तक नहीं है।

आम के साथ दही का सेवन

वैसे तो हम सभी को गर्मी के मौसम में आम लस्सी खाना पसंद होता है लेकिन ये हमारी सेहत के लिए नुकसानदेह है। दरअसल दोनों की तासीर एक दूसरे से उलट है जिस वजह से जब आप इन दोनों को मिलाकर साथ में खाते हैं तो शरीर पर त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। यही नहीं, यह शरीर में टॉक्सिन को बढ़ाता है जो हमारे डायजेशन को भी प्रभावित करता है।

शहद और मूली का सेवन

शहद के साथ मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भी हमारे शरीर के टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं। इससे बॉडी पार्ट्स खरब होने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसलिए मूली के साथ शहद का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।

दूध और दही का सेवन

यूं तो दूध और दही खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ करने की सलाह नहीं दी जाती है। दूध और दही दोनों को एक साथ या एक के बाद तुरंत दूसरी चीज का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया गंभीर रूप से प्रभावित होती है। जिसके बाद पेट दर्द और उल्टी आना जैसे लक्षण आमतौर पर देखें जाते हैं।