रात को सोने से पहले न खाए ये 5 फ़ूड

आयुर्वेद में माना गया है कि हमेशा सोने से दो घंटे या उससे पहले खाना शरीर के लिए ज्यादा उचित रहता है। खाने के तुरंत बाद सोने से मोटापा बढ़ता है। साथ ही, हमारा पाचन तंत्र भी इससे प्रभावित होता है। इसी के साथ सोने से पहले जो भी खाया जाए वो ऐसा होना चाहिए, जो जल्दी से और आसानी से पच सकें। तो आइये जानते हैं 5 ऐसे फ़ूड जो रात को सोने से पहले नहीं खाने चाहिए।

# नॉनवेज :

नॉनवेज प्रोटीन और आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि रात के समय इसकी अधिक मात्रा लेने पर शांत और आरामदायक नींद नहीं आती है।

# डार्क-चॉकलेट :

सोने से पहले कभी डार्क-चॉकलेट भी नहीं खाना चाहिए। डार्क चॉकलेट में कैफीन और अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं, जो दिल की कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। जिसके कारण गहरी नींद नहीं आ पाती है और मस्तिष्क भी शांत नहीं रह पाता है।

# जंक फूड :

जंक फूड तो आजकल लोगों का फैवरेट खाना बन गया है लेकिन इसमें सैचुरेटेड फैट होता है जो डाइजेस्ट होने में काफी समय लेता है। इसलिए रात के समय जंक फूड जैसी चीजों का सेवन न करें क्योंकि इससे चैन की नींद लेना मुश्किल हो जाएगा।

# फाइबर वाली सब्जियां :

ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां या खाद्य पदार्थ जैसे ब्रोकोली, प्याज, पत्तागोभी आदि का सेवन रात को सोने से पहले नहीं करना चाहिए। दरअसल, इनमें जल्दी न पचने वाले फाइबर (रेशे) की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस वजह से आप बहुत अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैंरात में इन्हें खाने से पाचन तंत्र में फाइबर की गति बहुत कम होती है। इसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

# स्पाइसी खाना :

खाना तो ज्यादा स्पाइसी ही अच्छा लगता है लेकिन रात को स्पाइसी खाने से परहेज करें क्योंकि इससे सीने में जलन और गैस प्रॉबल्म जैसी समस्याएं हो सकती है।