शहद दूर करेगा आपके कमर की चर्बी, इन 5 चीजों के साथ करें इनका सेवन

वर्तमान समय में बढती कमर कई लोगों के लिए परेशानी बनती हुई नजर आ रही हैं। खासतौर से महिलाओं के लिए तो यह एक बड़ी समस्या बनती हैं क्योंकि उनकी स्लिम और फिट दिखने की चाहत खत्म होती नजर आती हैं। ऐसे में आप थोड़े से व्यायाम के साथ शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद अपनी एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी माइक्रोबायल गुणों के चलते कमर को कम करने में बहुत मददगार होता हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके साथ शहद का सेवन कमर कम करने में बेहद कारगर हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में...

लौकी का रस

लौकी का छिलके सहित रस निकाल लें। एक ग्लास जूस में एक चम्मच शहद मिला कर रोज सुबह पींए। ये भी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। इससे पेट की चर्बी कम होती है।

दालचीनी

एक कप पानी में दालचीनी का एक टुकड़ा उबालें और इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डाल दें। याद रखें शहद हमेशा गुनगुने पानी में ही डालना चाहिए। बेहद गर्म पानी में इसे ना आजमाए।

दूध

एक ग्लास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। ये न केवल आपके न्यूट्रीएंट्स की कमी को पूरा करता है बल्कि ये आपके मेटाबॉलिक रेट को भी बेहतर करता है। ये वेट लॉस को बूस्ट करता है।

लहसुन

लहसुन की दो या तीन कलियां पीसकर उसे एक चम्मच शहद के साथ लेना चाहिए। इसके बाद एक ग्लास गुनगुने पानी को पीना चाहिए। रोज सुबह ऐसा करना वेट लॉस को तेज कर देगा।

छाछ

छाछ में शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है और ये वेट लॉस के लिए सबसे कारगर है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है और टमी से फैट कम होता है।