डायबिटीज होने पर अक्सर लोग सिर्फ मीठे या चीनी से परहेज करने की सोचते हैं, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। असल में, कुछ अन्य आम खाने-पीने की चीजें भी डायबिटीज पेशेंट्स के ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं और सेहत पर गंभीर असर डाल सकती हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इन चीजों का सेवन करने से पहले दोबारा सोचें।
फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स से बचेंमीठे के अलावा फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स भी डायबिटीज पेशेंट्स के लिए हानिकारक हैं। चिप्स, नमकीन, समोसा, पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड्स को अपनी डाइट से बाहर करना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चाहे कोई डायबिटीज का मरीज हो या न हो, ये फूड्स शरीर को नुकसान ही पहुंचाते हैं।
कुछ फलों से करें परहेजडायबिटीज होने पर कुछ फलों से दूरी बनाना भी जरूरी है। आम, केला, चीकू, लीची और अंगूर जैसे हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फुल क्रीम दूध, मक्खन, चीज और डालडा जैसी सैचुरेटेड फैट वाली चीजें भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं।
मैदा और सफेद कार्बोहाइड्रेट्स से बचेंसफेद ब्रेड, पास्ता, मैदा और सफेद चावल जैसी चीजें डायबिटीज पेशेंट्स के लिए खतरनाक हैं। मीठी चाय या मीठी कॉफी का सेवन भी सीमित करना चाहिए। इसके अलावा आलू, शकरकंद और अरबी जैसी सब्जियों का सेवन भी नियंत्रित मात्रा में करें, क्योंकि ये तेजी से ब्लड शुगर बढ़ा सकती हैं।