डिलीवरी के बाद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये आहार, बनी रहेगी माँ और बच्चे की सेहत

आमतौर पर हर गर्भवती महिला, प्रेगनेंसी के समय अपना बहुत ख्याल रखती है, लेकिन जब बात डिलीवरी के बाद अपना ख्याल रखने की आती है तब महिलाऐं बहुत ही लापरवाही बरतने लगती है। जिसके फलस्वरूप महिलाऐं शारीरिक रूप से कमजोर होने लगती है। आपको बता दे कि माँ के द्वारा अपनी सेहत का ख्याल न रखना उसके बच्चे की सेहत पर भी असर डालता है। क्यूंकि बच्चा जन्म के बाद से 6 महीने तक माँ का ही दूध पीता है। ऐसे में माँ का विटामिन और केल्शियम की भरपूर खुराक लेना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि डिलीवरी के बाद कौन कौन से खाद्य पदार्थ आपके लिए जरूरी है, तो आइये जानते है इस बारे में......

* मां के लिए पेय पदार्थों में जूस का सेवन बहुत जरुरी रहता है। इसलिए पानी के अलावा आपको ताजे फलों के जूस के सेवन भी करना चाहिए। इसके साथ ही आप रात में सोने से पहले गर्म दूध भी पी सकती हैं।

* डिलीवरी के बाद किसी भी महिला के लिए जरुरी रहता हैं कि वह वसा युक्त भोजन का ही सेवन करे। साथ ही अधिक तला हुआ या पका खाना खाने की बजाय आप उबला खाना खा सकती है।

* यह काफी जरुरी रहता है कि गर्भवती महिला डिलीवरी से पहले और बाद विटामीन युक्त आहार ही ग्रहण करे। डिलीवरी के बाद यह जरुरी रहता है कि महिला की ओर से कैल्शियम, फोलिक एसिड, खनिज और विटामीन से प्रचुर भोजन ही लिया जाए।

* बच्चा पैदा होने के बाद महिलाओं के शरीर को आयरन की अधिक आवश्यकता होती है। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसलिए उन्हें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को रोजाना डाइट में ऐड करना चाहिए।

* आप के द्वारा इन सब चीजों का सेवन खुद को और अपने बच्चे को हेल्दी रख सकती हैं। इनमे मांस, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, नट्स, आलू, गाजर, पालक, मटर, मक्का, संतरे, तरबूज, अंगूर, जामुन, ब्रेड, अनाज और चावल इत्यादि जरुर खाए। ये सभी आपके लिए लाभदायक हैं।