बहरेपन की समस्या बन रही है बड़ी परेशानी, इन घरेलू उपायों की मदद से पाए राहत

वर्तमान समय की इस जिंदगी में कोई भी चाहकर भी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं रह पाता हैं। क्योंकि आए दिन सामने आने वाली समस्याओं से व्यक्ति परेशान रहता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं बहरापन जो कि आजकल बहुत देखी जा रही हैं। बहरेपन की इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे कान में संक्रमण, तेज आवाज में संगीत सुनना, गलत दवाइयों का सेवन आदि। ऐसे में यह परेशानी बढ़ने पर आपको पूर्ण रूप से बहरा बना सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बहरेपन की समस्या से जल्द निजात पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- लहसुन की सात - आठ कलियों को सरसों के तेल में तब तक गर्म करें, जब तक यह काली न हो जाए, फिर इसे छान लें, इस तेल को बूंद-बूंद करके कान में डालें। बहरेपन (Deafness) की समस्या कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।

- एक चम्मच बेल के पत्तों का रस, एक चम्मच अनार के पत्तों का रस दोनों को 100 ग्राम सरसों के तेल में पकाएं। जब यह आधा रह जाए तो उसे उतार लें। इस तेल को नियमित रूप से कान में डालने से बहरापन (Deafness) दूर हो जाता है।

- तुलसी के पत्तों में सरसों का तेल मिलाकर गर्म करें, फिर उसे ठंडा होने पर कान में डालें।

- सरसों के तेल में कुछ धनिए के कुछ दाने डाल कर पकाएं, जब यह आधा रह जाए तो इसे छान कर कान में एक एक बूंद डाले।

- कान में सफेद प्याज का रस डालने से बहरापन दूर हो जाता है।

- दूध में चुटकी भर हींग डालकर अच्छे से मिलाएं फिर उसे अपने कान में डालें।