गंभीर होने से पहले ही इन 10 घरेलू नुस्खों से दूर करें दांत में लगे कीड़े की परेशानी

जब दांतों की सख्त सतह हमेशा के लिए नष्ट हो जाती है और उसमें छोटे-छोटे छिद्र या छेद हो जाते हैं, तो इस स्थिति को दांतों में कीड़ा लगना कहा जाता है। ऐसे में कीड़ा लगने के बाद कई तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए कई दवाओं और ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ता है। अगर स्थिति प्रारंभिक दौर में हैं तो आप यहां बताए जा रहे घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि इसे गंभीर होने से बचाया जा सकें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टटिक गुण पाए जाते हैं जो आसानी से एलोवेरा की समस्यचा से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए शुद्ध एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा लेकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद दांत के ऊपर लगा लें। करीब 5-10 मिनट लगा रहने के बाद कुल्ला कर लें।

फिटकरी

आपको एक फिटकरी पाउडर लेना है और उसमें सेंधा नमक मिलाना है, और फिर तैयार किए गए इस पेस्ट से आपको दांतों पर ब्रश की मदद से लगाना है। ऐसा करने से आपके दांत में लगे कीड़े से आपको छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है।

नीम

दांतों को साफ करने में नीम भी बहुत असरकारी होती है। इसे चबाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। यह दांतों से प्लाक को भी हटाता है। बच्चे को नीम की छाल या पत्तियां कुछ मिनट के लिए चबाने के लिए कहें और फिर साफ पानी से कुल्ला करवाएं।

सरसों का तेल

आपको करना ये है कि सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाना है, जिसके बाद आपको एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद अपने ब्रश पर इस पेस्ट को लगाकर अपने दांतों पर इसे रगड़ना है। दिन में दो बार रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी साफ होने में मदद मिल सकती है।

मुलेठी

दांतों के कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है। इसलिए मुलेठी की जड़ से रोजाना दो बार ब्रश करें। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कई बार कुल्ला कीजिए। कुल्ला करने के दौरान पानी को मुंह में दो मिनट तक भरकर रखिए। इससे आपको दांतो के कीड़ों से राहत मिल जाएगी।

हींग पाउडर

आपको हींग पाउडर लेना है, और इसे पानी में डालकर उबाल लेना है। इसके बाद जब ये गुनगुना हो जाए, तो इस पानी से आपको कुल्ला करना है। ऐसा करने से कुछ दिन में आपके दांत में लगा कीड़ा खत्म होने में मदद मिलेगी।

लहसुन

लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

लौंग का तेल

आपके जिस दांत में कीड़ा लगा हो, आप वहां लौंग का तेल लगा सकते हैं। आपको इस तेल को दांत पर लगाने के कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ देना है। रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा निकलने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही आपके दांत का दर्द भी कम हो जाएगा।

जायफल

जायफल का इस्तेमाल आमतौर पर मसालों के रुप में किया जाता है लेकिन यह औषधि भी मानी जाती है। इसका इस्तेमाल कर आसानी से आप कीड़े से निजात पा सकते है। जायफल का तेल का इस्तेमाल कर सिर्फ 5 मिनट में इस समस्या से निजात पा सकते है।

ऑयल पुल्लिंग

ऑयल पुल्लिंग यानी तेल के गरारे, इस उपाय में नारियल के तेल को अपने मुंह में कुछ समय के लिए रखा जाता है और उससे कुल्ला किया जाता है। इस प्रक्रिया से दांत के स्वास्थ्य संबंधी काफी लाभ मिलते हैं। इस प्रक्रिया को कवाला ग्राहा या गण्डूषा भी कहा जाता है। शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ और रोगाणु हमारे मुंह में ही पैदा होते हैं। इस प्रक्रिया की मदद से इन रोगाणुओं को बढ़ने से रोका जा सकता है, जिससे कैविटी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस उपाय को दिन में दो बार अपनाएं, एक सुबह उठने के बाद और एक रात को सोने से पहले।