बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकता है खतरनाक, डाइट में इन चीजों को शामिल कर पाए नियंत्रण

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि कई लोग खानपान में गड़बड़ी की वजह से कई तरह की बिमारियों का शिकार हो जाते हैं। खासतौर से हार्ट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा ही सामने आती हैं। इसका मुख्य कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के कारण होता हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोल की भी समस्या सामने आ सकती है। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते इस पर नियंत्रण किया जा सके। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहर लेकर आए हैं जिनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर नियंत्रण रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल)

कई बार खाने में तेल की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है।

फाइबर से भरपूर डाइट

फाइबर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। फाइबर युक्त खाने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है। फाइबर के लिए आप हरी सब्जियां, फल, कॉर्न, दलिया खा सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मोनो सैचुरेटेड फैट और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करते हैं और बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाते हैं।

ओट्स

कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में ओट्स लेना काफी फायदेमंद है। ओट्स में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा इसमें बीटा ग्लूकॉन भी पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है।