शहद भी ले सकता हैं आपकी जान, इन 4 चीजों के साथ इसका सेवन जहर के समान

शहद के बारे में सभी जानते हैं कि मीठा होने के बावजूद भी यह औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं और कई आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन तो शहद (Honey) के साथ ही किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मीठा शहद आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता हैं। जी हां, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके साथ शहद का सेवन किया जाए तो यह धीमे जहर (Poison) का काम करने लगता हैं और आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साथ शहद का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।

गर्म चीजों के साथ

शहद का सेवन गर्म चीजों के साथ न करें। शहद के साथ इसका सेवन जहर के समान होता है। दरअसल, शहद की तासीर गर्म होती है जिससे पेट (Stomach) खराब हो सकता है।

मूली

भूलकर भी मूली (Radish) के साथ शहद का सेवन न करें। दरअसल, इससे बॉडी में टॉक्सिन्स बनने लगते है। इससे कई हैल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। मूली खाने के कम से कम एक घंटे बाद शहद का सेवन करें।

गर्म पानी

अक्सर लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी (Hot Water) में शहद डालकर पीते हैं जोकि गलत है। ज्यादा गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर में गर्मी पैदा होने लगती है, जिससे पेट संबंधित समस्याएं होने लगती है। ऐसे में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं।

चाय या कॉफी

चाय या कॉफी (Tea or Coffee) के साथ शहद का सेवन न करें। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे घबराहट और स्ट्रेस बढ़ता है।