नारियल : इम्यूनिटी बढ़ाए, मेमोरी होती बेहतर...करता शरीर से जुड़ी हर समस्या का हल

नारियल एक उपयोगी फल के रूप में जाना जाता है। नारियल हर तरह से मनुष्य के उपयोग में आता है। जैसे कच्चा नारियल, सूखे नारियल, नारियल का पानी आदि। सेहत को स्वस्थ रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है।

नारियल एक घटक है जो पीढ़ियों से हमारे घरों का हिस्सा रहा है। देशभर में, विभिन्न रूपों में और विभिन्न व्यंजनों में नारियल का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानती है कि नारियल विटामिन और मिनरल से भरपूर होने के कारण इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी है। आइए नारियल के कुछ और चमत्कारी गुणों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।


इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम यानि रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए व्यक्ति को कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल में प्रचुर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जो शरीर में संक्रमण को आने से रोकते है और शरीर को गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है।

दिल को रखे स्वस्थ

नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट व मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। नारियल में गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो दिल को स्वस्थ रखता है। नारियल शरीर में रक्त कोलेस्ट्रॉल को सुधारने में सहायता करता है। हृदय से सम्बंधित परेशानियों को कम करता है। नारियल में उपस्थित सेचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायता करते है।


वजन कम करने में मददगार

कच्चे नारियल में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती है। और अगर आपका पेट दुरुस्त रहेगा तो वजन कम करने में आपको बहुत हेल्प मिलेगी। इसके अलावा नारियल आपकी बॉडी में एक्सट्रा फैट जलाने के लिए जाना जाता है। यह आपकी भूख को कंट्रोल करके नारियल आपकी मेटाबॉलिक रेट पर पॉजिटीव असर करता है।


दांतो के लिए

जिन लोगो को दांतो से जुडी कोई समस्या है तो कच्चे नारियल का सेवन करे। कच्चे नारियल में कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज होते है जो दांतो की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है।

मुंहासे होने पर

पिंपल्स को दूर करने के लिए ककड़ी के रस में नारियल का पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आपको पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।


भरपूर नींद

अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान है और रात में काफी कोशिश करने के बावजूद भी नींद नहीं आती तो रोज रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद नारियल का एक टुकड़ा खाएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

करता है सनस्क्रीन का काम

नारियल का तेल अच्छा सनस्क्रीन है। धूप में जाने से पहले इसे लगाकर निकले। महंगे सनस्क्रीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।