शरीर में जलन व कमजोरी की समस्या को दूर करता है चैरी का सेवन, इसके और भी है फायदे

चैरी खट्टा मीठा पदार्थ है जो की लाल, काले, पीले रंग का होता है। इसमें एन्थोसियानिनी नाम का एक पदार्थ है। जिसके सेवन से शरीर में जलन व कमजोरी की समस्या कम हो गयी है। चेरी में आयरन, पोटैशियम, कर्बोहाईड्रेट, विटामिन ए, बी, सी, बीटा कैरोटिन, कैल्शियम, फोस्फोरस, मैंगनीज जैसे अनेक पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करना बहुत मधुमेह रोगी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइये जानते है इस बारे में...

* चेरी में एन्थोसियानिन पाया जाता हैं, यह गठिया रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। गठिया रोग से जो लोग ग्रस्त होते हैं उनके शरीर में यूरिक एसिड अधिक मात्रा में बनता हैं जिसके कारण ही रोगी के हाथ पैर सूज जाते हैं और उन्हें बहुत दर्द होता हैं। एन्थोसियानिन चेरी में स्थित वो एंजाइम होते हैं जिनसे शरीर के यूरिक एसिड की मात्रा कम हो जाती हैं और उसे जल्द ही इस रोग से छुटकारा मिल जाता हैं।

* चेरी का सेवन करने से मनुष्य के शरीर की हड्डियों में मजबूती आती हैं, क्योंकि चेरी में विटामिन सी की भी मात्रा पाई जाती हैं विटामिन सी हमारे शरीर के कोलेजन और ऊतकों के लिए लाभदायक होता हैं। चेरी को खाने से हड्डियों में मजबूत होती है।

* चेरी में एंटी ऑक्‍सीडेंट्स जैसा तत्व भी पाया जाता हैं। यह तत्व मनुष्य के शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता हैं, जिससे कैंसर जैसे रोग हमारे शरीर से दूर रहते हैं। चेरी में फिनॉनिक एसिड और फ्लेवोनॉयड भी पाए जाते हैं। ये दोनों मनुष्य के शरीर में स्थित कैंसर के ऊतक को बढ़ने से रोकते हैं।

* चेरी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती हैं, जिससे हमारे शरीर में स्थित सोडियम की मात्रा कम हो जाती हैं और शरीर का रक्तचाप का स्तर सामान्य रहता हैं। यदि चेरी का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इससे रक्तचाप तो नियंत्रित रहता ही हैं इसके साथ ही हमारे शरीर का कोलेस्ट्रोल का स्तर भी ठीक रहता हैं।