इन चीजो के सेवन से दूर कीजिये कैल्शियम की कमी को...

कैल्शियम हमारे शरीर की हड्डियों को दुरुस्त रखता है। आपको बता दूँ कैल्शियम न केवल हड्डियों के लिए बल्कि शरीर की हर एक कोशिका, नस, रक्त, माँसपेशी और दिल के लिए बहुत आवश्यक है। यानि हमारे दिल की धड़कनें चलती रहें, इसके लिए भी कैल्शियम सबसे ज़रूरी है। तो आइए आज जानते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर आप क्या क्या खा सकते हैं।

# अगर आप लैक्टोज को हल्की फुल्की मात्रा में ले सकती हैं, तो दही खाएं और अगर आपको लैक्टोज से कोई परेशानी नहीं है तो दूध और दही दोनों का सेवन करें। अगर आप दही पर निर्भर हैं तो रोज़ाना कम से कम 1 कटोरी दही ज़रूर लें। अगर आप पनीर खा सकती है, तो इसका भी आप सेवन कर सकती हैं। इसमें लैक्टोज का स्तर कम होता है, हालांकि पनीर को नियंत्रित मात्रा में खाना ही सेहत के लिए ठीक होगा।

# आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। आंवले में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे फल के रूप में भी खाया जा सकता है या पानी में उबालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

# गोभी : गोभी कैल्शियम की कमी को दूर करने का अच्छा तथा सरल तरीका है। इसमें 90 एमजी कैल्शियम मौजूद होता है। रोजाना गोभी को सलाद के रूप में खाये। इससे हड्डिया मजबूत होती है।

# आप खाने में हरी सब्ज़ियों का सेवन अधिक करें, जैसे – ब्रोकली, गोभी और भिंडी आदि। दरअसल सब्ज़ियां कैल्शियम की पॉवर हाउस होती हैं। इनमें विटामिन K का स्तर बहुत अच्छा होता है। हड्डियों की सेहत के लिए विटामिन K बहुत आवश्यक है।

# तिल कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कैल्शियम एक अच्छा उपचार है। एक टेबल स्पून में लगभग 88 मिग्रा। कैल्शियम होता है। इसे पीसकर पाउडर के रूप में भी खाया जा सकता है या इसे सूप, सीरियल्स या सलाद में मिलाकर भी खाया जा सकता है।

# ओटमील – आमतौर पर ओटमील खाना सभी को पसंद होता है। यह फाइबर युक्त खाना बहुत ही सेहतमंद है। इसके रोजाना सेवन से कैल्शियम की कमी को आसान से दूर किया जा सकता है।