शिल्पा शेट्टी के फिटनेस मंत्र, योग की मदद से घटाया 36 किलो वजन

बाज़ीगर (1993 ) में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली शिल्पा शेट्टी योग का एक चेहरा बन गई है। योग से उनका परिचय तब हुआ जब वे अपने गर्दन के दर्द से बहुत परेशान थी। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए अपनाया योग आज उनकी शैली का अटूट हिस्सा बन चूका है। यहाँ तक की अपने फैन्स तक योग को पहुँचाने के लिए उन्होंने बिना किसी मौद्रिक फायदे के तीन DVDs भी जारी की है।

# अपने बेटे वियान को जन्म देने के बाद शिल्पा का वज़न 36 किलो बढ़ गया था। इस वज़न को कम करने के लिए उन्होंने हल्की-फुलकी कसरत शुरू की। छोटे बच्चे के होने पर यह बेहद मुश्किल होता है इसलिए वे दोपहर में अपने बेटे के सोने के बाद व्यायाम करती थी। इस तरह उन्होंने एक ही साल में 20 किलो वज़न कम किया था।

# शिल्पा को सन्तुलित आहार लेना पसन्द है। आज कल वे एक दिन में 1800 किलो कैलोरी लेती है। सुबह उठकर वे आँवला या एलोवेरा का रस पीती है। फिर वे काली चाय के साथ दलिया का नाश्ता करती है। दोपहर में वे ब्राउन राइस और रोटी के साथ दाल, चिकन सब्ज़ी खाती है। शाम को वे ग्रीन टी के साथ ब्राउन ब्रेड टोस्ट लेती है। रात में शिल्पा 8 बजे के पहले सलाद, सुप या चिकन लेना पसन्द करती है।

# शिल्पा हफ्ते भर में फिटनेस के लिए बने सभी व्यायाम करती है। हफ्ते के दो दिन वे योग, प्राणायाम और ध्यान करती है। अगले दो दिन वे ताकत वाली वर्जिश करती है। फिर एक दिन कार्डियो वर्कआउट करती हैं।

# सुबह उठकर शिल्पा अपना चेहरा पहले गुनगुने और फिर ठंडे पानी से धोतीं है। इसके बाद वे मोइस्चुराइज़र लगातीं है। साबुन को वे कम ही उपयोग करती है।

# सोने से पहले वे अपने चेहरे को जैतून के तेल, बायो-आयल और बेबी आयल के मिश्रण से साफ़ करती है।

# वे एक दिन में 10 गिलास गुनगुना पानी ज़रूर पीती है। इससे उनकी त्वचा में ज़रूरी नमी बनी रहती है।