कैसे फिट रहते हैं अनिल कपूर?, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

65 की उम्र में लोगों के चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। हाथ-पैर जवाब देने लगते हैं। लेकिन बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 65 की उम्र में भी 30 साल के युवा की तरह एक्टिव नजर आते हैं। ऐसे में जनता जानना चाहती है कि अनिल कपूर यंग दिखने के लिए क्या करते है? इस सवाल का जवाब अब सामने आ चुका है। दरअसल, अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनका फिटनेस रुटीन शेयर किया है। वीडियो में अनिल कपूर ने शुरुआत में बताया कि ऐप के जरिये वो पूरे दिन की एक्टिविटी को ट्रैक करते रहते हैं। मतलब वो कितने घंटे सोये, कितनी देर वॉक की या फिर एक दिन में उन्होंने कितनी कैलरी बर्न की...

उन्होंने बताया कि वो दिन की शुरुआत साइकलिंग से करते हैं। साइकलिंग के बाद खुद पर फोकस रखने के लिये वो Darts भी खेलते हैं। मानसिक रूप से खुद को स्ट्रांग बनाने के बाद अनिल कपूर 50 Rap करते हैं। यानी साइकलिंग, Darts और एक्ससाइज के जरिये अनिल कपूर अपनी बॉडी में एक्सट्रा फैट नहीं जमा नहीं होने देते हैं।

वीडियो में अनिल कपूर ने ये भी बताया है कि फिट रहने के लिये वर्कआउट से ज्यादा जरूरी है आपकी डाइट। वो कहते हैं कि आपको उतना फूड जरूर कंज्यूम करना चाहिये, जितने की आपकी बॉडी को जरूरत है। अनिल कपूर का कहना है कि स्टेमिना-स्ट्रेंथ को बिल्ड करने के लिये आपको अच्छी और सही डाइट लेना जरूरी है। यानी अनिल कपूर की फिटनेस का सीक्रेट उनकी डाइट ही है। आपको बता दे, कुछ घंटो पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं, फैंस दिल खोलकर अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं।