केला एक ऐसा सुपरफूड फल है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभकारी माना जाता है। यह साल भर आसानी से उपलब्ध रहता है और इसे खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केला खाने का सही समय क्या है? अक्सर लोग इसे किसी भी वक्त खा लेते हैं, लेकिन सही समय पर खाने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कब केला खाना स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद होता है।
केला खाने का सबसे सही समय
सुबह के नाश्ते मेंखाली पेट केला खाने की बजाय इसे ओट्स, दलिया या दूध के साथ लेना बेहतर होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।
एक्सरसाइज से पहलेवर्कआउट शुरू करने से लगभग 30 मिनट पहले केला खाने से यह इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर का काम करता है। यह मांसपेशियों में ऐंठन आने से रोकता है और ताकत बढ़ाता है।
शाम के नाश्ते मेंदोपहर के भोजन और रात के खाने के बीच जब भूख कम लगती है, तब केला एक हेल्दी और संतुलित विकल्प होता है। यह जंक फूड की लालसा को कम करने में मदद करता है।
# कब केला खाने से बचना चाहिए?खाली पेटकेले में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है। खाली पेट खाने पर यह ब्लड में कैल्शियम-मैग्नीशियम के संतुलन को बिगाड़ सकता है।
रात के समयकेले की तासीर ठंडी होती है, जिससे खांसी, सर्दी या बलगम की समस्या बढ़ सकती है।
सोने से ठीक पहलेरात में सोने से पहले केला खाने पर पेट में भारीपन और असुविधा हो सकती है, क्योंकि यह पचने में थोड़ा समय लेता है।
# केले के स्वास्थ्य लाभ
1. एनर्जी का पावरहाउसकेला कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शुगर (सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज) से भरपूर होता है। इसलिए एथलीट इसे वर्कआउट से पहले या बाद में खाने को प्राथमिकता देते हैं।
2. पाचन तंत्र के लिए वरदानकेले में पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। यह पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3. दिल की सेहतकेला पोटेशियम का उत्कृष्ट स्रोत है। यह सोडियम के प्रभाव को कम करके ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को घटाता है।
4. तनाव कम और मूड बेहतर
केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है। यह शरीर में सेरोटोनिन में बदलता है, जिसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है। इसके सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।
5. वजन प्रबंधन
एक मध्यम आकार का केला लगभग 100-110 कैलोरी का होता है। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग कम होती है।
6. एनीमिया में राहतजिन लोगों में खून की कमी होती है, उनके लिए केला फायदेमंद है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।