इन 4 चीजों को डाइट में शामिल कर अपने लिवर को बनाए मजबूत, आइये जानें

शरीर के हर अंग का अपना काम तय हैं और इनके सुचारू रूप से चलने पर ही शरीर अच्छे से काम करता हैं। लेकिन कुछ अंग ऐसे हैं जिनकी कार्यशैली के खराब होने पर कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। इन्हीं में से एक हैं लिवर जिसका साफ़ और मजबूत रहना आपकी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। लीवर की सेहत को बनाए रखने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लीवर को मजबूत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

चुकंदर

अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्या है, तो चुकंदर आपको काफी फायदा दे सकता है। दरअसल, चुदंकर में मिनरल्स, एंडीऑक्सीडेंट और विटामिन की मात्रा भरपूर होती है, जो कि पित्त को बेहतर बनाते हैं और साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर भी निकालते हैं। अगर आपके लिवर में किसी तरह की सूजन है, तो चुकंदर उसे दूर करने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। आप चुकंदर को सलाद के तौर पर या फिर इसका जूस निकालकर भी पी सकते हैं। ये दोनों ही तरीके से लिवर को फायदा पहुंचाता है।

गाजर

लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए गाजर काफी फायदेमंद सब्जी है। इसमें विटामिन ए होता है, जो लिवर को कई बीमारियों से बचाता है। गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो लिवर को कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। इसके अलावा लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर करने के लिए गाजर में मौजूद बीटा कैरोटिन काफी मदद करते हैं। आप गाजर का जूस या फिर सलाद खा सकते हैं।

लहसुन

लहसुन आपके लिवर के लिए तो लाभदाक होता ही है, साथ ही ये पेट और आंतों को भी काफी फायदा पहुंचाता है। अगर आपको अपने लिवर को बिल्कुल ठीक रखना है, तो आपको रोजाना लहसुन की एक कली खानी चाहिए। लहसुन लिवर को डिटॉक्स करता है, और इसमें सेलेनियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में लहसुन खाने से लिवर एंजाइम्स टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके अलावा लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सिटेंड गुण होते हैं, जो कि लिवर को मजबूत करते के साथ ही साफ भी करते हैं।

पालक-नींबू का जोड़

लिवर को साफ रखने के लिए पालक खाना भी काफी फयदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को हेल्दी तो रखते ही हैं, साथ ही आपकी आंखों के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। लिवर को स्वस्थ रखने में पालक इसलिए भी कारगर है, क्योंकि इसमें विटामिन ए और ग्लूटेथिओल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। वहीं, पालक के साथ ही नींबू भी लिवर को साफ रखने में काफी मदद करता है, क्योंकि इसमें डिटॉक्सिफाइंग एलिमेंट होता है। ये शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।