ज्योतिष के अनुसार तांबे की अंगूठी पहनने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

दुनिया में कई धातुएं व्याप्त हैं जो कि सब अपना विशेष महत्व रखती हैं। इन धातुओं में कॉपर अर्थात ताम्बा ऐसी धातु हैं जो की सबसे प्राचीन हैं और इस्तेमाल में ली जा रही हैं। ताम्बा धातु रक्त की गुणवत्ता में सुधार के लिए जाना जाता है और कमजोर लिवर के कामकाज को मजबूत करने के लिए माना जाता है। आपने देखा होगा के लोग ताम्बे के जग में पानी भरकर पीते हैं, जो की स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार तांबे की अंगूठी पहनना भी आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। ताम्बे की अंगूठी सूर्य की शांति के लिए पहनी जाती हैं जिसके और भी कई लाभ हैं, आइये जानते हैं।

* उंगलियों में तांबे की अंगूठी धारण करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन की कमी से होनेवाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

* कई प्रकार की धातुओं में तांबा एकमात्र ऐसी धातु है जो सबसे प्राचीन मानी जाती है। तांबे की अंगूठी पहनने से रक्त की अशुद्धियां दूर होती है और शरीर का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

* जिन लोगों के शरीर में कॉपर की कमी होती है उन्हें कॉपर के गहने पहनने से भी लाभ होता है, क्योंकि इसे त्वचा के माध्यम से अवशोषित किया जा सकता है। आभूषण मिनरल की जरूरत की थोड़ी सी राशि को लेने का अच्छा तरीका है। तांबे के चिकित्सीय गुण, अंगूठी, ब्रेस्लेट, हार और बालियों के रूप में, शरीर में मिनरल की न्यूनतम राशि को आने की अनुमति देता है।

* तांबे की अंगूठी पहनने का एक महत्वपूर्ण पहलु यह है कि यह शरीर के लिए शीतलक माना जाता है और शरीर की गर्मी को कम करता है। यानी आज के तनावपूर्ण जीवन में, हम अक्सर गुस्सा और नाराज हो जाते हो - अगर हम तांबे की अंगूठी पहने रहते हैं तो हमारे गुस्से को नियंत्रण और और शरीर को शांत रखने में मदद मिलती है।

* तांबे की अंगूठी उच्च रक्तचाप या निम्न रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव बंद हो जाने से आप रोग से बचे रहते हैं। तांबे की अंगूठी शरीर में सूजन को कम करने में भी मददगार होती है।

* तांबे की अंगूठी पेट से संबंधित सभी समस्याओं में काफी फायदेमंद है। यह पेट दर्द, पाचन में गड़बड़ी और एसिडिटी की समस्याओं में फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा अगर आप पेचिश की समस्या से परेशान हैं तो तांबे की अंगूठी इस समस्या में आपकी काफी मदद कर सकती है।

* सूर्य से संबंधित परेशानियों के लिए तांबे को काफी फायदेमंद माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक तांबे की अंगूठी पहनकर आप सूर्य से संबंधित सभी रोगों से काफी हद तक निजात पा सकते हैं।