सूर्य नमस्कार बनाए तन और मन दोनों को स्वस्थ, जानें ओर भी फायदे

आजकल की इस भागती दौडती जिन्दगी में किसी के पास इतना समय नही होता है वह अपने लिए समय निकालकर सूर्य नमस्कार या योग कर सके। सूर्य नमस्कार करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। प्राचीन समय में भी सूर्य नमस्कार करने के कई लाभ बताये है जिनसे शरीर को कई लाभ मिलते है। सूर्य नमस्कार से रोजाना दिन की शुरूआत करने पर आपका तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। सूर्य नमस्कार के कई लाभ है जिनके बारे में आज हम आपको बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में......

* सूर्य नमस्कार करने से आपके शरीर में रक्त प्रवाह की प्रक्रिया तेज होती है, जोकि तेजी से मोटापा घटाने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रैशर को भी कंट्रोल करता हैं।

* रोजाना 10-15 मिनट सूर्य नमस्कार करने से शरीर में कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन बढ़ता हैं। इससे आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है,जोकि आपको बीमारियों से बचाती हैं।

* 5-10 मिनट नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने पर आपके शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती हैं। इसके अलावा इससे शरीर के अनावश्यक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।

* रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर की हड्डिया मजबूत होती है और साथ ही हड्डियों में लचीलापन आता है।

* इस योग को करने से आपको भूख न लगने की समस्या दूर होती हैं। इसके अलावा इससे स्मरण-शक्ति भी बढ़ती है।

* सूर्य नमस्कार करने से शरीर को प्रयाप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता हैं, जोकि त्वचा को निखरी और बेदाग बनाता हैं। इसके अलावा इससे सिर के बाल भी स्वस्थ और मजबूत होते हैं।

* सूर्य नमस्कार के दौरान शरीर के अंदर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता हैं। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करने से कब्ज, अपच या पेट में जलन की शिकायत दूर हो जाती है।