कई बीमारियों का इलाज है पोस्त के दानो में

पोस्तदाने को खसखस भी कहा जाता है। पोस्त खाने के भी अनेक फायदे है। यह शरीर की बहुत सी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता रखता है। इसका उपयोग गर्मियों में ठंडक दिलाने के लिए किया जाता है और इससे वातावरण भी अच्छा बना रहता है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों के लिए भी किया जाता है। यह नदी के पास उगने वाला पौधा है जिसकी जड़े ही काम की होती है। इसका उपयोग घर के दरवाजो और खिड़कियों पर लगाया जाता है। इसके बीजो को सुखाकर इससे खीर या शर्बत बनाई जाती है। इसकी जड़ो से सेंट,तेल भी बनाया जाता है। आइये जानते इसके फायदे के बारे में...

1. इसकी प्रकृति शीतल होती है। इसके प्रयोग से शरीर की जलन और प्यास दोनों को शांत किया जा सकता है।

2. इसका उपयोग बुखार, उल्टी, खून की खराबी और त्वचा के रोगो आदि से संबंधित बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

3. यह शीतल होने की वजह से दिमाग को भी ठंडा बनाये रखता है। दिमाग में यदि गर्मी बढ़ जाती है तो इसका प्रयोग बहुत ही उपयोगी है।

4. यह स्वप्नदोष, दस्त,और सर दर्द की समस्याओ से निजात दिलाता है।

5. यह ह्रदय के दर्द को शांत करता है और इसी के साथ मासिक स्त्राव से संबंधित समस्या को दूर किया जा सकता है।