हिमोग्लोबिन के स्तर को बढाता है नाशपाती का सेवन, जाने और फायदे

मौसमी फल नाशपति का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका रंग हरे सेब की तरह होता है। यह स्वाद में बहुत ही मीठा होता है। बहुत लोग इसे सिर्फ फल के तौर पर ही जानते है उन्हें इसके पोषक तत्वों की जानकारी उन्हें नहीं होती है। यह स्वाद के साथ साथ आपके स्वास्थ्य का भी बहुत ख्याल रखता है। यह पेड़ की शाखा पर उगता है। आज हम जानेगे नाशपाती के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में.....

# नाशपाती में बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हिमोग्लोबिन के स्तर को बढाता है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को नाशपाती का सेवन करना चाहिए जो की उनके रक्त के स्तर को सही बनाये रखता है।

# नाशपाती में ऐसे तत्व पाए जाते है जो खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने का काम करता है। खराब कोलेस्ट्रोल शरीर के तापमान को अशुद्ध बना देता है इसके लिए नाशपाती का सेवन करना बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

# नाशपाती का सेवन करने से हड्डिया मजबूत होती है। इसमें बोरोन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है जो केल्शियम के स्तर को हड्डियों में बनाये रखता है।

# नाशपति में फाइबर की मात्रा बहुतायत में पाई जाती है जो पाचन तन्त्र को सही रखने में सहायक होती है। इसमें से मिलने वाला पेक्टिन नामक पदार्थ कब्ज की समस्या में रामबाण इलाज होता है।

# नाशपति का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें लेवलोज होता है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। टॉफी या केंडी के अलावा नाशपति का सेवन किया जा सकता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर की बीमारी भी नहीं बढ़ सकती है।