कमाल के फायदे पहुंचाता हैं खाली पेट लहसुन का सेवन, बेहतर पाचन के साथ करता हैं बॉडी डिटॉक्स

भारतीय भोजन में लहसुन का बहुत महत्व हैं। कई घरों में तो बिना लहसुन के खाना ही नहीं बनता हैं। लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैंगनीज, सल्फर यौगिक के साथ ही कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण हैं कि आयुर्वेद में भी लहसुन को एक औषधि के तौर पर देखा जाता हैं। कहा जाता हैं कि अच्छी सेहत के लिए हर दिन सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन की 4-5 कलियों का सेवन करना चाहिए जो सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

पाचन प्रक्रिया में होता है सुधार

सुबह के समय खाली पेट लहसुन का सेवन पानी के साथ करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। गैस, ऐंठन और पेट की सूजन से भी राहत मिलती है। लहसुन पाचन क्रिया को मजबूती देकर भोजन से अधिकतम पोषण प्राप्त करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह पेट से संबंधित समस्याएं जैसे पेट दर्द, दस्त, सूजन, आदि को दूर करने में मदद करता है।

कोल्ड और फ्लू के संक्रमण से देता है सुरक्षा

लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटी फंगल के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो हमारे शरीर के बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते है। यह बाहरी संक्रमण से शरीर को बचाता है। लहसुन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में करता है मदद

सुबह के समय खाली पेट कच्चे लहसुन को पानी के साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। जिससे ब्लड प्रेशर का समस्याओँ से बचा जा सकता है। यह प्राकृतिक रुप से रक्त को पतला करके ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है जिससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है।

इम्यूनिटी के लिए विशेष फायदेमंद

सुबह 4-5 लहसुन की कलियों को चबाने से आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में ऐसे यौगिक होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मुक्त कणों और रोग पैदा करने वाले रोगजनकों से लड़ने में मदद करते हैं। लहसुन में एलिसिन होता है, जो आंतरिक रक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है।

आंत को रखता है स्वस्थ

आंत का स्वस्थ होना पाचन और वजन दोनों के लिए लाभदायक माना जाता है। आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने के लिए लहसुन से बेहतर कुछ नही है। आंतों का स्वस्थ रहना वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है और पेट से संबंधित समस्याओं जैसे दस्त और कब्ज को रोकने में भी सहायक है।

शरीर को करता है डिटॉक्स

शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन काफी बेहतर माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फहाइड्रील यौगिक शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालते हैं जिससे टाइफस, मधुमेह, अवसाद और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम किया जा सकता है।

हड्डियों का स्वास्थ्य

अगर आप सुबह में खाली पेट कच्चे लहसुन और एक गिलास पानी का सेवन करते हैं तो यह कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। इससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती है। रखता है। मासिक धर्म के समय होने वाले यह दर्द से राहत देता है यह शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बनाए रखने में मदद करता है।