समय पर भोजन करना रखता है आपको कई बिमारियों से दूर

अक्सर देखा जाता है महिलाओं और पुरुषो की आदत होती है देर से खाना खाने की। सारा काम कर ले फिर ही खाना खायेंगे, जिस वजह से खाने में देर हो जाती है। खाना समय पर नही खाने से कई बीमारियाँ शरीर को घेर लेती है और हमे अस्वस्थ बना देती है। एक शोध के अनुसार समय पर खाना खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आपको बता दे रात के समय भोजन 9 बजे तक कर लेना सही होता है। नही तो पेट में गैस जैसी और भी कई समस्या उत्पन होने लग जाती है। आज हम आपको बतायेंगे समय पर खाना खाने से शरीर को क्या लाभ मिलता है, तो आइये जानते है इस बारे में....

* पेट की प्रॉब्लम रहती हैं दूर

रात को खाना जल्दी करने से पेट की हर प्रॉब्लम दूर रहती है और आप सुबह फ्रेश महसूस करते है। मगर ध्यान रहें कि आप भोजन करने केतुरंत न सोये थोड़ी देर वॉक जरूर करें।

*अच्छी नींद मिलना

जल्दी खाना खाने से नींद भी अच्छी आती है, साथ ही वह आपको सुबह के हर कामो को करने के लिए फ्रेश भी रखते है। इसलिए अगर आप अच्छी नींद लेना चाहती है तो समय पर भोजन करें।

*डाइजेशन के लिए मिलता है समय

जल्दी भोजन करने से आपको खाना पचाने के लिए सही समय मिलता है, जिससे आप पेट के साथ कई बीमारियों से बची रहती हैं। इसलिए खाना जल्‍दी खा लेने से भोजन आराम से पच जायेगा।

* स्वस्थ दिल

जल्दी खाना खाने से दिल अच्छी तरह काम करता है। इसलिए सही समय पर खाना खाएं, ताकि आपका दिल मजबूत रहे।

*सीने की जलन

भोजन देर से खाने के बाद आप सीधा सोने चली जाती है, जोकि सीने में जलन का कारण बनता है। इसलिए हमेशा भोजन समय पर करें।