शरीर में आयरन की कमी होने पर 'खजूर' का सेवन रहता है फायदेमंद, जाने और फायदें

खाने पीने की हर सामग्री हमे कुछ न कुछ पोषण जरुर देती है। इसलिए हमे हर चीज़ का सेवन चाहिए। फिर चाहे इसमें फल हो या सब्जी सभी में पोषक तत्व होते है जो शरीर के बहुत ही फायदेमंद होती है। इन्ही में से खजूर जो की स्वाद में मीठा होता है, लेकिन खाते समय कुछ समय के बाद यह फीका लगने लग जाता है क्यूंकि इसका अंदर का भाग मीठा नही होता है। इसी वजह से बहुत से इसको खाना पसंद नही करते है। खजूर का सेवन से शरीर की सभी जरूरी आवश्यक तत्वों की कमी पूर्ति हो जाती है।तो आइये जानते है इसके फायदों के बारे में......

* खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग थोडा सा काम करने के बाद थक जाते है उन्हें दिन में कम से कम तीन खजूर का सेवन करना चाहिए।

* खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है। जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उन लोगो में आयरन की कमी होती है। ऐसे में खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।

* कम सोडियम और ढेर सारे मिनरल्स होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।

* खजूर का मीठापन और इसमें मौजूद प्रोटीन की भारी मात्रा, वजन बढ़ाने में कारगर सिद्ध होती है। एक किलोग्राम खजूर में कुल 3000 कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने के सही अच्छी मात्रा है।

*खजूर भिगो के खाने से लाभ मिलता है, जो कब्ज से परेशान होते है उनके लिए खजूर का सेवन बेहतर होता है।खजूर के प्रयोग से पेट साफ़ रहता है।2-3 दिन इसके इस्तेमाल करने से कब्ज की परेशानी दूर होती है।