अग्नि मुद्रा : कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है यह योग मुद्रा, जाने और फायदे

वर्तमान समय की व्यस्ततम जीवनशैली में व्यक्ति खुद के लिए समय निकाल ही नहीं पाता है, जिसके कारण मोटापे और पेट की समस्याओं से सामना करना पड़ता हैं। और इन समस्याओं से निपटने के लिए योग मुद्रा बेहद फायदेमंद हैं। योग में मुद्राओं का भी अपना विशेष महत्व होता हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस मुद्रा की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं अग्नि मुद्रा। तो चलिए जानते हैं अग्नि मुद्रा की विधि और फायदे के बारे में।

* अग्नि मुद्रा करने की विधि

सबसे पहले आरामदायक आसान में बैठ जाएं। फिर अनामिका उंगली को मोड़ लें और अंगूठे के निचले क्षेत्र पर अनामिका उंगली को ले आएं। अपनी बाकी की उंगलियां सीधा रखें। अंगूठे से अनामिका उंगली को हल्का सा दबाएं। इस मुद्रा को खाली पेट सुबह-सुबह करें। अग्नि मुद्रा को रोजाना 15 मिनट जरूर दोहराएं।

* अग्नि मुद्रा में बैठने के फायदे

- अग्नि मुद्रा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर की अधिक वसा को कम करता है और मोटापे को नियंत्रित करता है।

- अग्नि मुद्रा से पाचन क्रिया भी तेज होती है।

- इस मुद्रा को करने से शरीर की स्ट्रेंथ सुधरती है।

- अग्नि मुद्रा स्ट्रेस और टेंशन को भी दूर करती है।

- इसके रोजाना के अभ्यास से हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित होता है।