बवासीर के दौरान ना करें इन चीजों के सेवन की गलती, पड़ेगी भारी

वर्तमान समय के खानपान और जीवनशैली के चलते कई बीमारियां ऐसी हैं जो गंभीर होने के बावजूद सामान्य हो चुकी हैं क्योंकि इनसे कई लोग पीड़ित हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं बवासीर या पाइल्स की जिसका असहनीय दर्द आपको बैठने या फिर लेटने में भी परेशान करता हैं। ऐसी स्थिति में खानपान पर भी ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका बवासीर के दौरान सेवन नहीं करना चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मांस, मछली और अंडा खाने से बचें

बवासीर के रोगियों को मांस, मछली और अंडा खाने से परहेज करना चाहिए। असल में ये चीजें गर्म होती हैं और साथ ही इन्हें पचाने में थोड़ी मुश्किल भी होती है। इसलिए बेहतर है कि आप इन चीजों से दूर ही रहें।

सुपारी, गुटखा, सिगरेट और पान मसाला

इन चीजों का सेवन तो वैसे ही नुकसानदायक होता है। यह कैंसर का कारण बन सकता है। यह बवासीर के रोगियों की तकलीफ और बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सुपारी युक्त किसी भी चीज के सेवन से बचें।

मिर्च

बवासीर के रोगियों को मिर्च का सेवन तो करना ही नहीं चाहिए, चाहे वो हरी या लाल मिर्च। ऐसा इसलिए, क्योंकि मिर्च का सेवन मरीज के दर्द और जलन की समस्या को और बढ़ा सकता है।

राजमा, मसूर और बीन्स न खाएं

बवासीर के रोगियों के लिए इन चीजों का सेवन भी नुकसानदायक होता है। वैसे आमतौर पर ऐसी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती हैं, लेकिन अगर आप बवासीर से परेशान हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप इन चीजों से दूरी बनाए रखें।